न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / बर्बरता की हद पार, युवक के सिर को पत्थर से कुचला फिर बाइक समेत शव को जलाया

झारखंड के घाघरा में बदमाशों ने एक युवक के सिर को पहले पत्थर से कुचला फिर सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक के साथ जला दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 12:30:04

झारखंड / बर्बरता की हद पार, युवक के सिर को पत्थर से कुचला फिर बाइक समेत शव को जलाया

झारखंड के घाघरा में बदमाशों ने एक युवक के सिर को पहले पत्थर से कुचला फिर सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक के साथ जला दिया। यह घटना शनिवार रात 12 बजे की है। घटना चांदनी चौक के पास की है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बाहर शोर सुनाई पड़ा। इस क्षेत्र में कुछ नशेड़ी युवक लगातार रात में जमघट लगाकर शोर-शराबा करते हैं। इस वजह से कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकला। लोगों ने जब रविवार सुबह देखा तो मौके पर एक युवक का शव पड़ा था। सामने दो पत्थर भी पड़े मिले। वहीं पर एक बाइक भी जली हुई थी। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस को इस घटना में बारे में सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में बाइक चोरी की बताई जा रही है। बाइक फल विक्रेता विनय साहू की बताई जा रही है, जो शनिवार रात 9 बजे चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की सूचना रात में ही पुलिस को विनय ने दे दी थी।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में मिले 71 नए मरीज


वहीं, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की बात करे तो अब तक संक्रमण के 1728 केस सामने आ चुके है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 71 नए कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1728 हो गई है। कुल संक्रमितों में 816 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 10 लोगों को अबतक मौत हो चुकी है। यानी राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 912 है। वहीं राज्य के 24 जिलों में से पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा संक्रमित मरीजों की संख्या में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दोनों जिलों में 236-236 मरीज हैं। उधर, राज्य के कुल संक्रमितों में 1400 से ज्यादा संक्रमित प्रवासी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 228 संक्रमित सिमडेगा के हैं.

राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंचा संक्रमण


कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 728 है। इनमें रांची के 168, गढ़वा के 90, बोकारो के 29, पलामू के 45, हजारीबाग के 132, धनबाद के 114, गिरिडीह के 54, सिमडेगा के 236, देवघर के 10, जामताड़ा के 29, दुमका के 4, कोडरमा के 128, गोड्‌डा के 1, पूर्वी सिंहभूम के 236, पश्चिमी सिंहभूम के 51, लातेहार के 52, रामगढ़ के 104, गुमला के 91, लोहरदगा के 38, सरायकेला के 35, चतरा के 35, खूंटी के 16, पाकुड़ के 30 व साहेबगंज के 3 मरीज शामिल हैं।

अब तक राज्य में 10 संक्रमितों की मौत

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 है। इनमें रांची के पांच, बोकारो के दो जबकि सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है।

अब तक 816 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों में कुल 816 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें बोकारो के 22, चतरा के 18, देवघर के 10, धनबाद के 81, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 52, गढ़वा के 60, गिरिडीह के 31, गोड्डा के एक, गुमला के 29, हजारीबाग के 111, जामताड़ा के दो, खूंटी के 5, कोडरमा के 42, लातेहार के 28, लोहरदगा के 18, पाकुड़ के 5, पलामू के 70, रामगढ़ के 11, रांची के 129, सरायकेला के 08, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 70 और पश्चिमी सिंहभूम के छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

राज्य में कुल संक्रमितों में 1396 प्रवासी

राज्य के कुल कोरोनावायरस संक्रमितों में 1 हजार 396 लोग प्रवासी हैं। इनमें बोकारो के 11, चतरा के 30, देवघर के 06, धनबाद के 106, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 176, गढ़वा के 82, गिरिडीह के 47, गुमला के 84, हजारीबाग के 126, जामताड़ा के 26, खूंटी के 16, कोडरमा के 93, लातेहार के 51, लोहरदगा के 37, पाकुड़ के 30, पलामू के 41, रामगढ़ के 99, रांची के 27, साहेबगंज के तीन, सरायकेला के 31, सिमडेगा के 228 और पश्चिमी सिंहभूम के 42 प्रवासी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका