न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड / कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक के संपर्क में आए मुख्यमंत्री सोरेन, खुद को किया होम क्वारैंटाइन

विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद धनबाद में सर्किट हाउस को भी सील किया जाएगा, मंगलवार को विधायक यहां रुके थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 1:45:34

झारखंड / कोरोना पॉजिटिव मंत्री और विधायक के संपर्क में आए मुख्यमंत्री सोरेन, खुद को किया होम क्वारैंटाइन

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 179 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 3056 हो गई है। नए मरीजों में हेमंत सरकार के मंत्री और कांग्रेस के एक विधायक भी शामिल हैं। मंगलवार को हेमंत मंत्रिमंडल के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हेमंत ने दोनों के संपर्क में आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को सरकारी आवास में होम क्वारैंटाइन किया और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, प्रेस सलाहकार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों ने भी खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद धनबाद में सर्किट हाउस को भी सील किया जाएगा, मंगलवार को विधायक यहां रुके थे।

मंत्री और विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा नेता कुणाल षाडंगी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य लोगों पर कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है क्योंकि तीन दिनों पहले विधायक मथुरा महतो उनसे मिले थे। सरकार अविलंब कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करवाए।'

सीएम के होम क्वारैंटाइन होने के बाद उनके सरकारी आवास पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंत्री को रिम्स में और विधायक को धनबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री ने एक दिन पहले हटिया डैम के कैचमेंट एरिया और जमशेदपुर के बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना का जायजा लिया था। उनके साथ अधिकारी समेत कई लोग थे। वहीं, विधायक ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कुछ ही घंटे पहले तोपचांची में प्रवासी मजदूरों को साड़ी और कपड़े बांटे थे।

बता दे, धनबाद में मंगलवार को 28 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें विधायक के साथ 23 मीडियाकर्मी, 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

उधर, राजधानी रांची में 71 दिनों के बाद एक दिन में 20 मरीज मिले हैं। मंगलवार को रांची में मिले मरीज में 10 नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल और दो मेदांता अस्पताल में मिले। इनमें एक मेदांता का स्टाफ है। तीन मरीज रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जो कडरू, किशोरगंज और लोवाडीह के निवासी हैं। नए संक्रमितों में दो हिंदपीढ़ी थाना के हैं और दो होम गार्ड के जवान महिला थाना में तैनात थे। धुर्वा निवासी आईआरबी का एक जवान भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3056 है। इनमें बोकारो के 55, चतरा के 57, देवघर के 54, धनबाद के 225, दुमका के 13, पूर्वी सिंहभूम के 586, गढ़वा के 112, गिरिडीह के 104, गोड्डा के 11, गुमला के 119, हजारीबाग के 213, जामताड़ा के 28, खूंटी के 32, कोडरमा के 211, लातेहार के 61, लोहरदगा के 75, पाकुड़ के 40, पलामू के 71, रामगढ़ के 150, रांची के 302, साहेबगंज के 17, सरायकेला के 93, सिमडेगा के 356 और पश्चिमी सिंहभूम के 73 मरीज शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका