न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

967 रुपए में लीजिए हवाई जहाज की सवारी का मजा, जेट एयरवेज का UDAN ऑफर

भारत की एक बड़ी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने दिल खुश कर देने वाला ऑफर पेश किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 May 2018 7:47:09

967 रुपए में लीजिए हवाई जहाज की सवारी का मजा, जेट एयरवेज का UDAN ऑफर

भारत की एक बड़ी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने दिल खुश कर देने वाला ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 967 रुपए में हवाई जहाज की सवारी का मजा लिया जा सकता है। यह ऑफर मोदी सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम UDAN के तहत निकाली गई है। इस स्कीम के तहत एयरलाइन की पहली फ्लाइट 14 जून को उड़ान भरेगी। पहली फ्लाइट लखनऊ-इलाहाबाद-पटना सेक्टर में हवाई यात्रा देगी।

विशेष रूप से, लखनऊ-इलाहाबाद-पटना के लिए किराया कम से कम 967 रुपये होगा। वहीं पटना-इलाहाबाद-पटना रुट पर किराया 1,216 रुपए होगा। इसके अलावा नागपुर-इलाहाबाद-नागपुर का किराया 1,690 रुपए होगा। वहीं इंदौर- इलाहाबाद-इंदौर का किराया 1,914 रुपए होगा। इसका एक सबसे आकर्षक रुट जो है वह दिल्ली-नासिक-दिल्ली का है। इस पर टिकट की कीमत 2,665 रुपए रखी गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक एयलाइन एक सप्ताह में लखनऊ-इलाहाबाद-पटना रुट पर 3 फ्लाइट भेजेगी। बता दें कि एयरलाइन एक हफ्ते में लखनऊ-इलाहाबाद-पटना रूट पर 3 फ्लाइट भेजेगी। इसके अलावा एयरलाइन नई दिल्ली से नासिक, नागपुर, इलाहाबाद, इंदौर, लखनऊ, बरेली रूट पर भी अपनी सर्विस देगी।

जेट एयरवेज के डायरेक्टर गौरंग शेट्टी ने कहा कि UDAN स्कीम एक अच्छी पहल है जो विमानन क्षेत्र के फायदों को सभी लोगों तक पहुंचाने में मदद करती है, यह भारत और इसके विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के विशाल विस्तार तक पहुंचती है। यह भारत के सभी हिस्सों में व्यापार और पर्यटन के विकास के दृष्टिकोण के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करने का हमारा निरंतर प्रयास है। उड़ान स्कीम के तहत एक फ्लाइट की कम से कम आधी सीटों को सब्सिडी दरों पर पेश किया जाता है, इस स्कीम में हिस्सा लेने वाली कंपनियों को वेरिएबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) की एक निश्चित राशि मिलती है। यह केंद्र और संबंधित राज्यों के बीच साझा की गई राशि होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत