न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानव तस्करी समेत 56 मामलों में आरोपी जीतू सोनी गुजरात से गिरफ्तार, 8 महीने से था फरार

बलात्कार, गैंगरेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 मामलों का आरोपी जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Jun 2020 12:33:52

मानव तस्करी समेत 56 मामलों में आरोपी जीतू सोनी गुजरात से गिरफ्तार,  8 महीने से था फरार

बलात्कार, गैंगरेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 मामलों का आरोपी जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने इसकी पुष्टि की। 4 दिन पहले ही जीतू के फरार भाई महेंद्र सोनी को पुलिस ने गुजरात के अमरेली से गिरफ्तार किया था। महेंद्र पर 10 हजार रुपए का इनाम था। महेंद्र सोनी को भी जीतू सोनी के साथ कई मामलों में सह आरोपी बनाया गया था। जीतू सोनी पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कई कार्रवाई की थी। इंदौर क्राइम ब्रांच की 12 से ज्यादा टीमें गुजरात में डेरा जमाए थीं। माना जा रहा है कि जल्द ही इंदौर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

राज्य में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान और उनके टॉप सलाहकारों और बीजेपी नेताओं की लड़कियों से कथित बातचीत को अखबार में छापने के बाद जीतू सोनी के खिलाफ एक्शन लिया था। जीतू सोनी ने साथ बातचीत का ऑडियो अपने अखबार के यूट्यूब चैनल पर भी जारी कर दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख साठ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर 2019 को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। तब जीतू सोनी फरार हो गया था। तब से पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई थी।

हनी ट्रैप कांड का खुलासा होने के बाद जीतू सोनी पर पुलिस ने 56 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, करीब 40 केसों में उसके साथ परिवार के सदस्यों को भी अलग-अलग कर आरोपी बनाया है। पुलिस ने जीतू के बेटे अमित सोनी को 6 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जमानत में मिल गई थी। बताया जाता है कि 4 दिन पहले पुलिस रेड की सूचना मिलते ही जीतू सोनी राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से भाग गया था। शुक्रवार को दोबारा लोकेशन निकाली गई और छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इस बार भागने का मौका नहीं दिया ओर जीतू को पकड़ लिया।

जीतू सोनी सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक हैं। अखबार के लिए जीतू सोनी ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से जमीन लीज पर ली थी, जिसकी लीज को खारिज कर दिया गया था। जीतू सोनी के कई होटलों और बंगलों को पहले ही जमींदोज किया जा चुका है।

जीतू के भाई महेंद्र सोनी को शुक्रवार को पलासिया पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 15 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिए। महेंद्र को गले में कैंसर है। महेंद्र ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है, उस पर 27 जून को सुनवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका