न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर / बिजबेहड़ा में CRPF की टुकड़ी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी हुई मौत

दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने CRPF की टीम को निशाना बनाकर हमला किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 1:46:52

कश्मीर / बिजबेहड़ा में CRPF की टुकड़ी पर आतंकी हमला,  एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी हुई मौत

दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने CRPF की टीम को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का जवान शहीद हो गया। आतंकी हमले में एक बच्चे की भी मौत हो गई। आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। दरअसल, कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। बड़ी संख्या में आतंकी ठिकानों और आतंकियों की धर-पकड़ की कोशिश सुरक्षाबल कर रहे हैं। घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़ने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। आतंकियों को पकड़ने की कोशिशें जारी है। सुरक्षाबल के जवान भी आतंकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। शहीद जवान की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

crpf,bijbehara,terrorists attack a crpf party,kashmir

जानकारी के मुताबिक दक्षि​णी कश्मीर के बिजबेहरा में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि घटना स्थल पर मौजूद एक बच्चे को भी गोली लग गई। आतंकियों की गोली से बच्चे की भी मौत हो गई है। खबर है कि आतंकी अभी भी टीम पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं।

इससे पहले त्राल में हुए मुठभेड़ में शुक्रवार को ही सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह मुठभेड़ गुरुवार रात से ही चल रही थी। मुठभेड़ में दो आतंकियों की लाश बरामद की गई है, तीसरे की तलाश की जा रही है। त्राल में भी मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री