जम्मू-कश्मीर / लूडो के खेल में उठा विवाद, 14 वर्षीय लड़के की हत्या, चेहरा जलाने की भी करी कोशिश

By: Pinki Mon, 25 May 2020 5:13:03

जम्मू-कश्मीर / लूडो के खेल में उठा विवाद, 14 वर्षीय लड़के की हत्या, चेहरा जलाने की भी करी कोशिश

जम्मू शहर के पुराने सतवारी इलाके से एक 14 वर्षीय लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। लड़के के नाम रितिक है। रितिक चार दिन पहले घर से लूडो खेलने निकला था। इसके बाद उसका शव घर के पास एक खेत से किशोर का शव बरामद हुआ है। रितिक के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। एफएसएल टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। सतवारी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे लूडो के खेल में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। ऑनलाइन गेम खेलने के नाम पर भी लेन-देन का मामला हो सकता है।

दरअसल, 14 साल के रितिक को चार दिन पहले उसके किसी दोस्त ने फोन किया। कहा, मोबाइल पर लूडो खेलते हैं। इसके बाद रितिक घर से चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। घरवालों ने काफी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

22 मई को हुआ था लापता

पुलिस ने 22 मई को किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज की। रविवार को पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची। पुराने सतवारी की नाथ कॉलोनी के पास ही एक खेत से शव बरामद हो गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते एक घर के पास पहुंच कर रुक गए। पुलिस ने एक लड़के समेत तीन लोगाें को हिरासत में लिया है।

इसी दौरान एक लड़के को लोगाें ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस उसे लोगाें से छुड़ाकर साथ ले गई। वारदात से इलाके में जबरदस्त गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता, वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। एसपी दीपक ढिंगरा, डीएसपी राम शर्मा, एसएचओ गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को समझाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com