न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : लिव-इन में रह रहे जोड़े की सिर में गोली मारकर हत्या, महिला के बेटे पर जा रहा शक

आज सुबह शालू रावत की ढाणी के पास शिव कॉलोनी के एक मकान में लिव-इन में रह रहे महिला और पुरुष की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 4:52:14

जयपुर : लिव-इन में रह रहे जोड़े की सिर में गोली मारकर हत्या, महिला के बेटे पर जा रहा शक

जयपुर के कोटपूतली इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सनसनी मच गई। दरअसल आज सुबह शालू रावत की ढाणी के पास शिव कॉलोनी के एक मकान में लिव-इन में रह रहे महिला और पुरुष की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने डॉग स्कवायड और FSL की टीम को बुलाकर जांच करवाई। इसके पीछे मृत महिला के बेटे पर शक जताया जा रहा हैं जो कि फरार हैं।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि घर में सुमन चौधरी (38) और डॉ। मातादीन शेखावत (41) की लाश पड़ी थी। दोनों के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। वारदात के बाद से मृतक महिला का 20 साल का बेटा फरार है। आशंका है कि मां के अवैध संबंध से खफा होकर उसने ही वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। बेटे की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुमन चौधरी शिव कालोनी के एक मकान में रहती थी। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी दिल्ली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा स्नातक की पढ़ाई हरियाणा में कर रहा हैं। बेटा अपने मामा के यहां भांकरी गांव में रहता हैं और अक्सर मां के पास मिलने आता-जाता रहता हैं। इसी मकान में डॉ। मातादीन शेखावत किराये पर था।

सुमन और मातादीन की मौत की खबर पंकज ने फोन पर अपनी बहन को दी थी। उसके बाद से ही पंकज लापता है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। सुमन कोटपूतली के ही भांकरी गांव की रहने वाली थी, जबकि मातादीन अलवर जिले के बानसूर का रहने वाला था। मातादीन खुद शादीशुदा हैं और उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं, जो बानसूर में गांव में रहते हैं। वह यहां आयुर्वेद का डॉक्टर बताया जा रहा हैं और लोगों का इलाज करता हैं।

महिला पीहर-ससुराल वालों से रह रही थी अलग

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका सुमन चौधरी की शादी कई साल पहले हरियाणा में हुई थी, जिसके कुछ सालों बाद से वह ससुराल वालों से अलग ही रह रही थी। बताया ये जा रहा हैं कि बेटे पंकज को मां और डॉक्टर के संबंधों के बारे में पहले से पता था। इसको लेकर वह मां से नाराज भी था और इसकी जानकारी वह अपनी बड़ी बहन को भी दे चुका था। घटना की सूचना दोनों ही मृतकों के परिजनों को दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती