न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने की तस्करी : पेस्ट में तब्दील कर महिला ने अंडरगारमेंट में छिपाया, जयपुर एयरपोर्ट पर अरेस्ट

आज तस्करी का अनूठा मामला सामने आया हैं जिसमें सोने को पेस्ट में बदल महिला ने अंडरगारमेंट की गुप्त जेब में छिपा रखा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 7:34:16

सोने की तस्करी : पेस्ट में तब्दील कर महिला ने अंडरगारमेंट में छिपाया, जयपुर एयरपोर्ट पर अरेस्ट

जयपुर एयरपोर्ट पर पहले भी कई लोग सोने की तस्करी करते पकडे गए हैं। लेकिन आज तस्करी का अनूठा मामला सामने आया हैं जिसमें सोने को पेस्ट में बदल महिला ने अंडरगारमेंट की गुप्त जेब में छिपा रखा था। इस सोने का वजन 592 ग्राम है। इसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। साल 2021 में 12 दिन के अंदर ये दूसरी कार्रवाई है, जब कस्टम ने गैर कानूनी तरीके से सोना लाते पैसेंजर को पकड़ा है।

कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल के निर्देशन में असिस्टेंट कमिश्नर एम.एल. शेरा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आज दिन में शारजाह से जयपुर पहुंची फ्लाइट में मुंबई की रहने वाली 44 साल की इस महिला ने अपने अंडरगारमेंट में बनी एक गुप्त जेब में ये सोना छिपा रखा था।

कस्टम क्लीयरेंस की जांच में शक होने पर जब पड़ताल की तो महिला के पास से प्लास्टिक के पाउच में सोने का पेस्ट मिला। उस समय इसका वजन लगभग 637 ग्राम था, लेकिन बाद में जब इस पेस्ट को प्रोसेस करके गोल्डबार में तब्दील किया तो कचरा अलग निकलने के बाद शुद्ध सोना करीब 592 ग्राम निकला, जिसका बाजार मूल्य लगभग 30 लाख 5 हजार रुपए आंका गया। इससे पहले कस्टम विभाग ने एक जनवरी को एक युवक को 17.62 लाख रुपए मूल्य का 343 ग्राम सोना लाते हुए पकड़ा था।

बॉयफ्रेंड ने दिया था पैकेट, उसी ने उठाया फ्लाइट का खर्चा

कस्टम अधिकारियों ने सोना बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है। असिस्टेंट कमिश्नर एम.एल. शेरा ने बताया कि 20 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सोना गैरकानूनी तरीके से लाते हुए पकड़े जाने पर गिरफ्तारी की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में महिला ने बताया है कि ये पैकेट उसे दुबई में रह रहे बॉयफ्रेंड ने दिया था। उसी ने उसके आने-जाने का खर्चा भी वहन किया। पैकेट देते समय कहा था कि जयपुर एयरपोर्ट के बाहर एक व्यक्ति मिलेगा, जो तुम्हें पहचान लेगा और पैकेट ले लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता