मप्र में जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली, एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी BJP, सिंधिया ने वीडियो शेयर कर किया ये अनुरोध

By: Pinki Thu, 25 June 2020 09:25:11

मप्र में जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली,  एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी BJP, सिंधिया ने वीडियो शेयर कर किया ये अनुरोध

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 25 जून को मध्यप्रदेश में वर्चुअल रैली करने जा रहे हैं। रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए रखी गई है। गुरुवार को होने वाली इस वर्चुअल रैली से पार्टी कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक जु़ड़ेंगे। भाजपा का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक लोग जुड़ेंगे। पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली से जुड़ने के लिए एक लिंक दिया जाएगा, जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस रैली में प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से कम से कम एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इधर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस वर्चुअल रैली में भाग लेने का अनुरोध किया है। सिंधिया ने अपने वीडियो में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी आगामी 25 जून दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। मेरा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से इस वर्चुअल रैली से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com