न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : ये विकेटकीपर बल्लेबाज कर रहे टीम को मजबूत, विकेट के पीछे और आगे दिखा बेहतर प्रदर्शन

आज इस कड़ी में हम आपको अब तक के उन विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बल्ले से भी टीम को मजबूत बना रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 8:59:24

IPL 2020 : ये विकेटकीपर बल्लेबाज कर रहे टीम को मजबूत, विकेट के पीछे और आगे दिखा बेहतर प्रदर्शन

बीते दिन मंगलवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 11वां मैच संपन्न हुआ जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पहली जीत और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली हार का स्वाद चखा। इसी के साथ ही अंकतालिका में भी बड़े बदलाव देखने को मिले और हैदराबाद ने CSK को पीछे छोड़ दिया। इस सीजन में शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखने को मिली। लेकिन टीम में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं विकेटकीपर जिसका प्रदर्शन भी बहुत मायने रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अब तक के उन विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने बल्ले से भी टीम को मजबूत बना रहे हैं।

केएल राहुल सबसे आगे

पंजाब के 28 वर्षीय लोकेश राहुल ने अब तक तीन मैचों में एक शतक और एक अर्द्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा 222 रन बनाए हैं। इनमें वे रिकॉर्ड 23 चौके और नौ छक्के जड़ चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने चार शिकार भी किए हैं।

सैमसन कर रहे कमाल

राजस्थान के 25 वर्षीय सैमसन ने दो मैचों में दो अर्द्धशतकों की मदद से 159 रन बनाए हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 16 छक्के और पांच चौके लगाए हैं। वह विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में धोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वह आठ शिकार कर चुके हैं।

विस्फोटक डीविलियर्स

बेंगलोर के 36 वर्षीय एबी डीविलियर्स तीन मैचों में दो अर्द्धशतकों के दम पर 134 रन बना चुके हैं। इसमें 12 चौके और सात छक्के वह अब तक लगा चुके हैं। उन्होंने विकेट के पीछे दो शिकार किए हैं।

पंत भी कम नहीं

दिल्ली के 22 वर्षीय ऋषभ पंत ने तीन मैचों में 96 रन बनाए हैं। टीम ने दो मैच जीते हैं और एक हारी है। उनके बल्ले से अभी तक दो छक्के और 10 चौके निकले हैं। वह छह शिकार भी कर चुके हैं।

शानदार इशान

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने सत्र के अपने पहले ही मैच में शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी पारी से मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ हारा हुआ मैच टाई करवाया। हालांकि सुपर ओवर में टीम हार गई। इशान दुर्भाग्यशाली रहे जो अपने पहले शतक से एक रन से चूक गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका