बीते दिन बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच संस्करण का 5वां मैच खेला गया था जिसमें मुंबई ने जीत अपने नाम दर्ज कराई। इस मैच में हिटमेन रोहित शर्मा की धुआंधार पारी देखने को मिली। मात्र 54 गेंदों में 80 रन बनाने वाले शर्मा के बल्ले से छक्कों की बरसात देखने को मिली। मैदान के हर क्षेत्र में चौके-छक्के लगाकर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। 13वें सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया हैं। जी हां, अपनी पारी के दौरान ही रोहित ने आईपीएल के इतिहास में अपना 200वां छक्का भी पूरा किया। इसके साथ ही वे एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। रोहित शर्मा अब आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ही 200 से अधिक छक्के लगाए हैं।
आपको बता दें कि अभी तक सिर्फ चार ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 या उससे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अब रोहित भी उन बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं।रोहित के आलावा अभी तक ये कारनामा केवल महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ही कर पाए हैं। रोहित के नाम जहां अब आईपीएल में 200 छक्के हो गए हैं तो वहीं धोनी अब तक 212 छक्के जड़ चुके हैं। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स जिन्होंने अभी तक इस टी-20 लीग में 214 छक्के लगाए हैं। वहीं छक्कों के मामले में पहले नंबर पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 326 छक्के जड़े हैं।
आपको बता दें टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई की तरफ से 20 ओवर में 195/5 का स्कोर खड़ा किया गया। इसके जवाब में कोलकाता 146 रन ही बना सकी और करारी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के बड़े खिलाड़ियों के बल्ले भी शांत ही रहें। न पोलार्ड चले, न इयोन मॉर्गन का बल्ला गरजा। कार्तिक और नितीश राणा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले तो कीरोन पोलार्ड ने एक शिकार किया।













