आईपीएल के 13वें सीजन में 11 मैच हो चुके हैं। 11वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ जिसमें हैदराबाद ने अपनी जीत का खाता खोला हैं। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने अंक तालिका में CSK को भी पछाड़ दिया हैं। हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। सभी टीम इस अंक तालिका में खुद को बेहतर स्थान पर रखना चाहेगी। तो आइये डालते हैं एक नजर 11 मैच के बाद कौनसी टीम हैं कहां पर।
- राजस्थान की टीम ने अभी तक अपने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। उन्होंने दोनों ही मैच में 200 से अधिक रन बनाए हैं। उनके अभी 0.615 के रन रेट के साथ चार अंक हैं और वे शीर्ष पर कायम हैं।
A look at the Points Table after Match 11 of #Dream11IPL. pic.twitter.com/NT3MW4O7fS
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2020
- वहीं दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को पहली हार मिली। बावजूद इसके उन्होंने तीन मैचों में दो जीत और 0.483 के रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है।
- विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में मुंबई से जीत दर्ज कर तीन में से दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। हालांकि उनकी रन रेट अच्छी नहीं फिर भी चार अंकों के साथ वे तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।
- केेएल राहुल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब के दो करीबी मुकाबले हारने की वजह से दो ही अंक हैं। हालांकि मजबूत रन रेट की बदौलत वे चौथे स्थान पर काबिज हैं।
- इसके बाद मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स सभी दो-दो अंकों के साथ क्रमशः पांचवें, छठे, सातवें और आखिरी पायदान पर मौजूद हैं। हालांकि इनमें कोलकाता ने अभी सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। वहीं चेन्नई की टीम कमजोर रन रेट और अंक के आधार पर फिलहाल नीचले पायदान पर है।













