न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : कार्तिक त्यागी के लिए यह बोले बेन स्टोक्स, प्रवीण कुमार ने बताया था पका हुआ गेंदबाज

अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय टीम में हीरो रहे कार्तिक त्यागी ने इस मैच से अपना आईपीएल डेब्यू किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 10:59:59

IPL 2020 : कार्तिक त्यागी के लिए यह बोले बेन स्टोक्स, प्रवीण कुमार ने बताया था पका हुआ गेंदबाज

बीते दिन मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच हुआ जिसमें राजस्थान ने टीम में बदलाव करते हुए कार्तिक त्यागी को शामिल किया था जिन्होनें मैच के दौरान क्विंटन डिकॉक का विकेट लिया। अंडर- 19 वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय टीम में हीरो रहे कार्तिक त्यागी ने इस मैच से अपना आईपीएल डेब्यू किया। उनके प्रदर्शन को देखकर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बहुत प्रभावित हुए और उन्होनें उनको लेकर ट्वीट भी किया हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस पेसर को 1.3 करोड़ में खरीदा था।

स्टोक्स ने कहा- त्यागी का रनअप ब्रेट ली और बॉलिंग इशांत शर्मा जैसी है। कुछ महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने त्यागी को एकदम पका हुआ तेज गेंदबाज बताया था।

डिकॉक को समझ नहीं आई त्यागी की गेंद

मुंबई के खिलाफ पहले मैच में त्यागी ने 4 ओवर में 36 रन देकर क्विंटन डिकॉक का विकेट लिया। डिकॉक और रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए आए थे। त्यागी की तेज रफ्तार आउट स्विंगर डिकॉक के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर जोस बटलर के ग्लव्स में समा गई थी। आउट होने के बाद डिकॉक भी हैरान नजर आए। हालांकि, इसके बाद त्यागी को कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन, बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर रफ्तार और उछाल से मुंबई के बल्लेबाज परेशान नजर आए।

सीधा रनअप और एक्शन

अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान भी न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और डैनी मॉरिसन ने त्यागी की तारीफ की थी। मॉरिसन ने कहा था- सिर्फ 18 साल की उम्र में उनकी रफ्तार और स्विंग देखिए। अगर वे फिटनेस पर फोकस करते रहे तो आने वाले दिनों में टीम इंडिया के पास एक बेहद खतरनाक पेसर होगा। बॉन्ड ने कहा था- उसका रनअप और एक्शन बिल्कुल सीधा है। मजबूत कंधे हैं। इसलिए वो विकेट पर कहीं से भी गेंद को उछाल सकता है।

प्रवीण कुमार ने भी तारीफ की थी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी यूपी से ही आते हैं। उन्होंने कार्तिक की गेंदबाजी को देखकर सुरेश रैना से बातचीत की थी। इसके बाद कार्तिक आगे बढ़ते चले गए। प्रवीण ने कहा था- ये लड़का एकदम पका हुआ गेंदबाज है। उसकी रफ्तार बढ़ती जाएगी। अब बेन स्टोक्स ने भी कार्तिक के रनअप और गेंदबाजी को सराहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत