न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

20 जवानों की शहादत पर राहुल गांधी ने पूछा कौन जिम्मेदार? BJP बोली- सवाल ही गैर-जिम्मेदाराना

गलवान घाटी में सोमवार रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। इस घटना के बाद देश में गुस्सा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 3:22:41

20 जवानों की शहादत पर राहुल गांधी ने पूछा कौन जिम्मेदार? BJP बोली- सवाल ही गैर-जिम्मेदाराना

गलवान घाटी में सोमवार रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। इस घटना के बाद देश में गुस्सा है। देश के कई हिस्सों में चीन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, तो वहीं लोग चीनी सामान को बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन सीमा विवाद पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि चीन ने हमारे शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या कर दी इसके लिए कौन जिम्मेदार है? राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘...चीन ने हिंदुस्तान के शस्त्रहीन सैनिकों की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया, इन वीरों को बिना हथियार के खतरे की ओर किसने भेजा, क्यों भेजा? आखिर कौन जिम्मेदार है?

राहुल के सवालों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, भारत की एकता के लिए कुछ भी करना पड़े तो हम करेंगे। हम दुखी भी हैं और गुस्सा भी हैं, क्योंकि राहुल जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं वो गैरजिम्मेदाराना है।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'आप अगर पढ़े लिखे नहीं हैं, जानकारी नहीं है तो जानकारी लीजिए. घर में बैठकर लॉकडाउन में कुछ किताबें पढ़नी चाहिए थी. भारत और चीन के बीच क्या-क्या एग्रीमेंट हुए हैं, अगर ये बेसिक जानकारी राहुल गांधी जी आपके पास नहीं है तो मुझे माफ कीजिएगा, आप देश में अब तक के सबसे ज्यादा गैर-जिम्मेदाराना राजनेता हैं. आपको ये सब जानकारी लेनी चाहिए.'

संबित पात्रा ने कहा, 'आप ये बात कह रहे हैं कि भारत ने अपने सैनिकों को निहत्था छोड़ दिया, आपको ज्ञान नहीं है तो पढ़िए। 2008 में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन ने एक संधि की था। संबित पात्रा ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में एक संधि की गई थी, जिसमें पार्टी लेवल पर ये हुआ था कि अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मसलों पर दोनों पार्टियां आपस में बातचीत करेंगी। राहुल गांधी इस संधि के बारे में क्यों नहीं बोलते हैं।'

संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का अविश्वास भारत के प्रति राहुल गांधी दिखाते हैं, वो गैरजिम्मेदाराना है, आप प्रधानमंत्री के बारे में जो बयान देते हैं, वो गलत है। जब आप (राहुल गांधी) कहते हैं कि डरा हुआ प्रधानमंत्री, तब आप एक व्यक्ति पर नहीं देश पर हमले कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा, 'प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं होता। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का प्रधानमंत्री नहीं होता। प्रधानमंत्री हम सब का एक प्रधानमंत्री होता है। नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री नहीं हैं। वो हम सबके प्रधानमंत्री हैं। वो सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री हैं, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री हैं और आपके भी प्रधानमंत्री हैं। लोकतांत्रिक तरीके से हम सबके प्रतिनिधि हैं। ऐसे में जब डरा हुआ या छिपा हुआ प्रधानमंत्री कहा जाता है, तो ये आक्रमण किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान पर है। 20 जवानों की शहादत को डरा हुआ बताना, छिपा हुआ बताना, देश के लिए गैरजिम्मेदाराना है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका