न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जगी उम्मीद / वैज्ञानिकों को इस जानवर में दिखा कोरोना का इलाज

टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कहा कि चार साल के लामा में इस वायरस से लड़ने की शक्ति है। वैज्ञानिकों ने इस लामा को विंटर नाम दिया है। वै

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 7:32:25

जगी उम्मीद / वैज्ञानिकों को इस जानवर में दिखा कोरोना का इलाज

पूरी दुनिया के वैज्ञानिक जहां कोरोना वायरस की दवा ढूंढने में लगे हैं वहीं इजराइल और इटली दावा कर रहे है कि उन्होंने कोरोना वायरस के इलाज की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) को विकसित कर लिया है। वहीं, इन साबके बीच टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने ऊंट की एक प्रजाति (लामा) में ऐसी क्षमता विकसित कर ली है जो कोरोना वायरस को रोकने में मददगार है।

लामा में इस वायरस से लड़ने की शक्ति है

टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कहा कि चार साल के लामा (Llamas) में इस वायरस से लड़ने की शक्ति है। वैज्ञानिकों ने इस लामा को विंटर नाम दिया है। वैज्ञानिकों का दावा है विंटर नाम के इस लामा के खून से ऐसी एंटीबॉडी बनाई जा सकती है जो मानव कोशिकाओं को कोरोना वायरस से बचा सकता है। बीमार पड़ने पर ये लामा दो अलग-अलग प्रकार के एंटीबॉडी का उत्पादन करते हैं। इनमें से एक एंटीबॉडी ठीक वैसी ही होती है जैसी इंसानों के इम्यून सिस्टम से बनती है जबकि दूसरी एंटीबॉडी बहुत छोटी होती है।

इजराइल के बाद अब इस देश ने किया कोरोना वायरस की वैक्‍सीन बनाने का दावा, कहा - इंसानों पर सकारात्मक असर दिखा

coronavirus,coronavirus news,coronavirus treatment,coronavirus treatment in llamas,coronavirus cure,coronavirus prevention,news,news in hindi

वैज्ञानिकों की टीम एक नई एंटीबॉडी बनाने में कामयाब हुई है जो कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावों को बेअसर कर सकती है। एकेडमिक जर्नल सेल में प्रकाशित एक स्टडी में इस बात का दावा किया गया है। हालांकि इस स्टडी की अभी सावधानी से समीक्षा की जा रही है। स्टडी के वरिष्ठ लेखक और मॉलिक्यूलर बायो साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर जेसन मैकलेलन ने कहा, 'यह पहली ऐसी एंटीबॉडी है जो SARS-CoV-2 को बेअसर करेगी।' उन्होंने कहा, 'कोरोना का संभावित इलाज वैक्सीन की बजाय एक एंटीबॉडी थेरेपी होगी जो लोगों को तेजी से बचाने का काम करेगी।'

मैकलेलन ने कहा, 'संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीन को एक या दो महीने पहले लगाना पड़ता है जबकि एंटीबॉडी थेरेपी तुरंत सुरक्षा देने का काम करती है। इससे व्यक्ति उपचार के बाद भी सुरक्षित रहता है। एंटीबॉडी पहले से बीमार किसी व्यक्ति को भी दी जा सकती है।'

coronavirus,coronavirus news,coronavirus treatment,coronavirus treatment in llamas,coronavirus cure,coronavirus prevention,news,news in hindi

इस स्टडी के शोधकर्ताओं और सह-लेखकों में से एक, डैनियल रैप ने कहा, 'यह मेरे लिए किसी रोमांच से कम नहीं क्योंकि मैं इस पर सालों से काम कर रहा था। हालांकि यह सिर्फ एक बुनियादी शोध था। अब, इसके कुछ संभावित प्रभाव भी हो सकते हैं।'

टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम, National Institutes of Health और बेल्जियम की Ghent University बहुत दिनों से ऐसी एंटीबॉडी की तलाश में थीं जिन्होंने सालों पहले आए SARS / MERS जैसे वायरस का मुकाबला किया था। इसके लिए बेल्जियम के ग्रामीण इलाकों में पाए जाने वाले लामा और भेड़ पर शोध किया जा रहा था।

वैज्ञानिकों की टीम अब अन्य स्तनधारी जीवों पर यह परीक्षण करने की योजना बना रही है। टीम ने 2020 के अंत तक इसका मानव परीक्षण शुरू करने की भी उम्मीद जताई है।

दिखी उम्मीद / 90 साल पुरानी इस दवा का कोरोना मरीज पर होगा ट्रायल, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ