न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल के बेटे को दिया पढ़ाई के लिए मोबाइल, बैंक खाते से उड़े लाखों रूपए

आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया जहां परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने अपने बेटे को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया और उनके खाते से लाखों रूपये निकल गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 2:24:38

10 साल के बेटे को दिया पढ़ाई के लिए मोबाइल, बैंक खाते से उड़े लाखों रूपए

वर्तमान में कोरोना के चलते बच्चों की अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही हैं और एक बड़ी आबादी मोबाइल के जरिए ही पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया जहां परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने अपने बेटे को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया और उनके खाते से लाखों रूपये निकल गए। शुरुआत में यह साइबर क्राइम का मामला लगा लेकिन जब असलियत सामने आई तो सभी हैरान रह गए। अधिकारी का 10 साल का बेटा कक्षा छह में पढ़ता है और उसने मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलकर पेटीएम से भुगतान कर रकम खर्च कर दी।

सिकंदरा निवासी परिवहन अधिकारी ने 22 सितंबर को साइबर सेल में अपने बैंक खाते से 2।50 लाख रुपये निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी बताया कि जिस खाते से रकम निकली है, वह उस खाते से लेनदेन कम ही करते हैं। एक दिन रकम ट्रांसफर करने के लिए खाते का बैलेंस चेक किया तो ढाई लाख रुपये नहीं थे। उसमें 500 रुपये ही बचे थे।

साइबर क्राइम की आशंका थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर साइबर सेल ने जांच की। जांच में पता चला कि खाते से रकम पेटीएम से ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। मार्च से अगस्त के बीच कई बार में यह भुगतान गेम कंपनियों को किया गया है। जिस पेटीएम से भुगतान किया गया, वह परिवहन अधिकारी के नाम पर ही था। इस पर पुलिस ने अधिकारी से बात की।

उन्होंने बताया कि दस साल का बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। इस दौरान गेम में रिवार्ड प्वाइंट, क्वाइन, विशेष हथियार का विकल्प लेने के लिए भुगतान किया था। इस बारे में पता चलने पर अधिकारी ने शिकायत वापस ले ली। उन्होंने बेटे को समझाया।

ऑनलाइन कक्षा के लिए दिया था मोबाइल

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बेटे को मोबाइल गेम खेलने के लिए नहीं दिया था। उसे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिया था। इस मोबाइल में अधिकारी पेटीएम भी चलता था। पेटीएम से खाता भी जुड़ा था। बेटे ने गेम के लिए भुगतान करने के लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया। पेटीएम का वन टाइम पासवर्ड देखने के बाद हटा देता था।

बच्चा गेम खेले तो रखें ध्यान

साइबर सेल एक्सपर्ट के मुताबिक, जिस मोबाइल का इस्तेमाल बच्चे कर रहे हैं, उसमें पेटीएम नहीं रखें। मोबाइल को लॉक करके सुरक्षित रखें। पेटीएम से आनलाइन भुगतान के लिए एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर मांगा जाता है, नंबर को कार्ड से मिटा दें। इस नंबर को अपनी डायरी में सुरक्षित रख लें, जिससे खुद उसका इस्तेमाल कर सकें।

बच्चे गेम खेल रहे हैं तो उनसे पता करें कि वह रुपये देकर गेम डाउनलोड कर रहे हैं या निशुल्क है। इसके साथ ही यह भी पता करते रहें कि वह गेम में अतिरिक्त विकल्प ले रहे हैं तो कैसे आए? ज्यादातर गेम डाउनलोड तो निशुल्क होते हैं, लेकिन उनमें अतिरिक्त विकल्प के लिए भुगतान करना होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका