न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : तस्कर ने जमीन से 5 फीट नीचे गाड़ा ट्रैक्टर का टैंकर, छुपा रखी थी 500 लीटर शराब

एक तस्कर ने 500 लीटर शराब को जमीन से 5 फीट नीचे ट्रैक्टर का टैंकर गाड़ छुपा रखी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 1:07:45

जोधपुर : तस्कर ने जमीन से 5 फीट नीचे गाड़ा ट्रैक्टर का टैंकर, छुपा रखी थी 500 लीटर शराब

कई बार अपराधी अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए ऐसे तरीके अपनाने लगते हैं जो बेहद हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया जोधपुर में जहां एक तस्कर ने 500 लीटर शराब को जमीन से 5 फीट नीचे ट्रैक्टर का टैंकर गाड़ छुपा रखी थी। जोधपुर के गुड़ा विश्नोइयान गांव में आबकारी विभाग की टीम को छापेमारी की थी। विभाग की टीम ने इस गुप्त तहखाने से 42 कार्टन यानी करीब 500 लीटर शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी उदयभानू ने बताया कि गुड़ा विश्नोइयान गांव की जांगुओं की ढाणी में रहने वाले हुक्माराम विश्नोई के यहां अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिली थी। इस पर एक टीम ने मकान पर दबिश दी, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। लेकिन सूचना पुख्ता होने पर सघन जांच की गई।

इस दौरान गायों के बाड़े में ज्यादा साफ-सफाई दिखी तो टीम को कुछ शक हुआ। इसके बाद वहां जगह पर खुदाई की गई। काफी खुदाई के बाद एक ढक्कन नजर आया। उसे खोलने पर अंदर एक तहखाना दिखा। एक जवान को अंदर उतारने पर पता चला कि अंदर अवैध शराब भरी हुई है। इसके बाद जवानों ने अंदर घुस शराब की बोतलों से भरे कार्टन बाहर निकालना शुरू किए। कुल 42 कार्टन शराब बरामद की गई।

इसके बाद शराब बरामद कर हुक्माराम को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां बरामद शराब की बोतलों पर किसी भी ब्रांड का लेबल नहीं लगा था। इससे जाहिर हो रहा है कि यह शराब स्थानीय स्तर पर तैयार की गई। इसके बाद ऊपर लेबल लगाए जाते हैं। बता दें कि जोधपुर में पहले भी शराब का उत्पादन कर उसे बेचने वाला एक तस्कर पकड़ा गया था। उसके मकान के अंदर तहखाने में पूरी शराब की फैक्ट्री मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश