न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर भारत-पाक के बीच हुआ परमाणु युद्ध तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग: रिपोर्ट

'साइंस एडवांस' में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो दोनों ही देशों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 12:42:11

अगर भारत-पाक के बीच हुआ परमाणु युद्ध तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग: रिपोर्ट

केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 (Article 370) को हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनके कई मंत्री भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे है। हालाकि, पाकिस्तान की इन गीदड़भभकी का भारत पर कोई असर नहीं हो रहा है। भारत का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने कोई ऐसा कोई कदम उठाया तो इसका खामियाजा उसको उठाना पड़ेगा। वही दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अमेरिका (America) की एक रिपोर्ट (Report) ने काफी चौकाने वाले आंकड़े पेश किए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है तो 10 करोड़ से अधिक लोग मारे जाएंगे।

'साइंस एडवांस' में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध की स्थिति बनती है, तो दोनों ही देशों को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। युद्ध के दौरन तो लोग मारे ही जायेंगे लेकिन उसके बाद भी लाखों लोग मारे जाते रहेंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की स्थिति में पृथ्वी पर पहुंचने वाली सूरज की रोशनी की मात्रा में काफी कमी आ जाएगी, जिसकी वजह से बारिश में भी गिरावट आएगी। इन सबका सीधा असर जमीन पर पड़ेगा और खेती तबाह हो जाएगी और महासागरीय उत्पादकता में भयानक गिरावट आएगी।

jammu and kashmir,article 370,india,pakistan,nuclear attack,imran khan,us,us report,news,news in hindi

इस समय भारत और पाकिस्तान के पास 400-500 परमाणु हथियार मौजूद हैं। अगर इन हथियारों का इस्तेमाल युद्ध में होता है तो इसका प्रभाव वैश्विक पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया पर परमाणु युद्ध का प्रभाव तीन तरह से होगा। वही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो जिस तरह के परिणाम होंगे, उससे उबरने में दुनिया को 10 साल से ज्यादा का समय लगेगा।

jammu and kashmir,article 370,india,pakistan,nuclear attack,imran khan,us,us report,news,news in hindi

- अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की स्थति बनती है तो विस्फोटो से निकलने वाला धुआं 16 से 36 मिलियन टन काला कार्बन छोड़ सकता है। ऐसी स्तिथि में कार्बन की तीव्रता इतनी तेज होगी कि कुछ ही हफ्तों में पूरी दुनिया इसके प्रकोप में आ जायेगी। ऐसी स्थिति में उन देशों को भी नुकसान होगा जिनका इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है।

- परमाणु विस्फोट के बाद वायुमंडल में कार्बन भारी मात्रा में सोलर रेडिएशन को इकट्ठा कर लेगी। इससे हवा में अधिक गर्मी आ जाएगी और धुंआ आगे नहीं निकल पाएगा। इसके परिणाम ये होगा कि पृथ्वी तक पहुंचने वाली धूप में 20 से 35 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इसके कारण बारिश में कम होगी।

- वायुमंडल में कार्बन की मात्रा बढ़ जाने के कारण सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंचेगी और बारिश भी न के बराबर होगी। ऐसे में गर्मी की तपिश से जमीन सूख जाएगी और खेती पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। इस वजह से वनस्पति विकास और महासागर उत्पादकता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत