न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अटल टनल के अंदर हुड़दंग, दिल्ली के 7 टूरिस्ट गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) को देखने पहुंचे दिल्ली के पर्यटक टनल के भीतर कार खड़ी कर डांस करने लगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Dec 2020 10:36:05

अटल टनल के अंदर हुड़दंग, दिल्ली के 7 टूरिस्ट गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) को देखने पहुंचे दिल्ली के पर्यटक टनल के भीतर कार खड़ी कर डांस करने लगे। इस दौरान उन्होंने टनल के भीतर ट्रैफिक को भी रोक दिया। टनल के भीतर जब पर्यटकों ने वाहन को खड़े करके हुड़दंग मचाया तो काफी देर तक यातायात जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने यातायात जाम को नियंत्रित कर दिया और जाम की स्थिति पैदा करने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर 7 पर्यटकों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है और अन्य के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही अन्य गाड़ियों के टूरिस्ट, जो वहां ऐसी हरकत कर रहे थे, उनसे भी पूछताछ करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अब तक इस मामले में 7 पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए टनल के दोनों पोर्टल पर आरआरबी थर्ड बटालियन के जवान तैनात हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद टनल के भीतर किस तरह ट्रैफिक जाम हुआ, वाहनों से उतरकर सैलानियों ने हुड़दंग क्यों मचाया यह बड़ा सवाल है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पुलिस ने इनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। सामरिक लिहाज से दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग में ट्रैफिक के कड़े नियम बनाए गए हैं। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए टनल के दोनों पोर्टल पर आरआरबी थर्ड बटालियन के जवान तैनात हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद टनल के भीतर किस तरह ट्रैफिक जाम हुआ, वाहनों से उतरकर सैलानियों ने हुड़दंग क्यों मचाया यह बड़ा सवाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद