न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हथिनी के बाद अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह हुई जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय का मुँह बहुत गंभीर रूप से जख्मी है और उससे बहुत खून भी निकल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 1:19:32

हथिनी के बाद अब गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह हुई जख्मी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

केरल के पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी की हत्या जैसा एक और हैरान करने वाला मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है। जहां जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गाय के मालिक ने बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय का मुँह बहुत गंभीर रूप से जख्मी है और उससे बहुत खून भी निकल रहा है। यह वीडियो शेयर किए जाने के पीछे एक वजह केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने के बाद उसकी मौत की घटना भी है। जिसे लेकर देशभर में लोग पहले से ही आक्रोशित हैं। पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने इस मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

himachal pradesh,cow fed explosive,substance,bilaspur,badly injured,case,registered,coronavirus

बता दे, केरल में पल्लकड़ ज़िले के मन्नारकड़ में विस्फोटक से भरा फल खाने की वजह से 27 मई को एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। दर्द की वजह से हथिनी नदी में घुस गई और वहीं खड़े-खड़े उसकी मौत हो गई थी। अधिकारियों ने शुरुआत में हथिनी के जख़्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी क्योंकि नदी में खड़ी हथिनी किसी को अपने पास नहीं आने दे रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश भी की तो वह अपनी जगह से हिली नहीं। तीन दिन तक पानी में खड़े रहने के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताई थी। केरल सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है। इस मामले पर खुद पर्यावरण मंत्रालय भी संज्ञान ले चुका है।

गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि उसने अनानास नहीं, नारियल में पटाखे भरे थे, जिसे खाने से हथिनी जख्मी हुई थी। इस पूरे मामले की जांच कर रहे वन्य विभाग के अधिकारी गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में पकड़े गए अभियुक्त विल्सन (40) को उस स्थान पर भी ले गए, जहां पर नारियल में विस्फोट भरे गए थे। अभी तक की जांच के मुताबिक आरोपी की मदद दो अन्य लोगों ने भी की थी, जो अभी फरार चल रहे हैं।

बता दें कि अभियुक्त रबर की खेती में मज़दूरी का काम करता है। जांच में पता चला है कि यहां के लोग अपने खेत की रक्षा करने के लिए फलों के अंदर विस्फोट डाल देते हैं, ताकि जंगली जानवरों को डराया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका