न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, उत्तर प्रदेश में बीते 60 घंटों में 43 मौते, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने कहर मचाया हुआ है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 July 2018 10:32:35

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही, उत्तर प्रदेश में बीते 60 घंटों में 43 मौते, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने कहर मचाया हुआ है। पिछले 48 घंटे में भारी बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों में कई लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। भारी बारिश की वजह से देश के तमाम इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां बारिश की वजह से पिछले 60 घंटों के दौरान 43 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज़्यादातर मौत वेस्टर्न यूपी के ज़िलों में पिछले दो दिनों में हुई हैं। सबसे ज़्यादा 10 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है। वहीं आगरा में 6 लोगों की जान गई है। जबकि मेरठ और मैनपुरी में 4-4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इनमें से ज़्यादातर मौत दीवार गिरने या घर गिरने से हुई है। सहारनपुर गंगोह थानाक्षेत्र के मोहल्ला सराय में बीती रात भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया। जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी समेत 6 लोगो की मौत हो गई। इसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा मकान भी जमींदोज हो गए हैं।

heavy rainfall,uttar pradesh,delhi,himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश : बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन

- इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वहां भी पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
- ऐहतियातन राज्य में 100 से अधिक सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में गिरि नदी में 8 लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पिछले सात दिनों से बंद

- उत्तराखंड में भी शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां भी कई नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पिछले सात दिनों से बंद है।

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना

- हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी यमुना नदी 204.92 मीटर पर बह रही है।
- अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है।
- अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।- यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक अलर्ट जारी किया है।
- एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है।
- पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204. 10 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में इजाफा हो रहा है।

heavy rainfall,uttar pradesh,delhi,himachal pradesh

यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15 फीसदी बारिश हो चुकी है, जबकि 21 जुलाई तक सूबे में 50 फीसदी ही बारिश हुई थी।
- खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, इलाहाबाद, संतकबीरदास नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, रायबरेली और फर्रुखाबाद शामिल हैं।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी

- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों को बारिश से इतनी जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में अगले 4-5 दिन तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'