Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने दी जानकारी, तैयार की गई 5,626 टीमें

कोरोना के आंकड़ों पर पहले से नियंत्रण पाया गया हैं और इसके वैक्सीनेशन पर भी काम किया जा रहा हैं। राजस्थान के सभी जिलों में इसको लेकर ड्राई रन भी किया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Jan 2021 3:41:26

जयपुर : वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने दी जानकारी, तैयार की गई 5,626 टीमें

कोरोना के आंकड़ों पर पहले से नियंत्रण पाया गया हैं और इसके वैक्सीनेशन पर भी काम किया जा रहा हैं। राजस्थान के सभी जिलों में इसको लेकर ड्राई रन भी किया जा रहा हैं। वैक्सीनेशन को लेकर आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा जयपुर के स्वास्थ्य भवन में जानकारी दी गई। प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख हैल्थकेयर वर्कर्स को कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में 282 सैशन साइट पर प्रथम चरण का वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार को स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन का स्टोरेज सबसे पहले एयर कनेक्टिविटी वाले तीन जिलों जयपुर, उदयपुर व जोधपुर में किया जाएगा। यहां वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के मध्य रखने की व्यवस्था की गई है।
राजस्थान में 3 राज्य स्तर, 7 संभाग स्तर और 34 जगहों पर जिला स्तर पर बनाया जाएगा स्टोरेज

चिकित्सा मंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य में कोविड वैक्सीन स्टोर के 3 राज्य स्तरीय व 7 संभाग स्तरीय व 34 जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2,444 कोल्ड चैन पाइंट एक्टिव है। प्रत्येक जिले में एक वैक्सीन वैन भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों पर 104 व 108 एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 5626 वैक्सीनेशन टीम बनाकर प्रशिक्षित किया

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रथम चरण वैक्सीनेशन के लिए 5,626 वैक्सीनेशन दलों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रथम चरण में 3689 चिकित्सा संस्थानों एवं 2969 निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें से 3736 चिकित्सा संस्थानों को सत्र स्थल के रूप में कोविन सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि सभी वैक्सीनेशन सत्र स्थलों पर टीकाकरण के बाद होने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन से सम्बन्धित भारत सरकार से प्राप्त प्रचार-प्रसार सामग्री के मुद्रण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों के लिए पूर्व में ही जन प्रतिनिधियों (विधायक, प्रधान सरपंच), चिकित्सकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य मित्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयाेगिनीयों का भी जिला, ब्लॉक एवं सेक्टर स्तर पर नामांकित कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology