न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में अब 41.61% रिकवरी रेट, मौतों की दर 2.87% ; HCQ दवा की खपत को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना संक्रमण की जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 6:59:18

देश में अब 41.61% रिकवरी रेट, मौतों की दर 2.87% ; HCQ दवा की खपत को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना संक्रमण की जानकारी दी। इसके साथ ही कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल हो रही मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन (HCQ) को लेकर राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि मई में हमारी रिकवरी रेट 25.37% थी। वहीं अब यह 41.61% पहुंच गई है। मौतों की दर भी भारत में बाकी दुनिया के मुकाबले सबसे कम है। यह रेट सिर्फ 2.87% है। अग्रवाल ने यह भी बताया कि हर रोज एक लाख से ज्यादा सैंपल की जांच कर रहे हैं। देश में इस वक्त 612 लैब हैं। इनमें 430 सरकारी और 182 प्राइवेट हैं। हमने लैब और टेस्टिंग की क्षमताएं बढ़ाई हैं। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत टेस्टिंग और एसिम्प्टोमिक मरीजों को होम क्वारैंटाइन करने के लिए राज्यों को गाइडलाइन जारी कर चुके हैं।

health ministry,states,covid 19,coronavirus,hydroxychloroquine,news

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने यहां HCQ की उपलब्‍धता और खपत को लेकर रियलटाइम अपडेट डाटा केंद्र को देने को दे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने यह निर्देश इसलिए दिए हैं ताकि इससे आगे की रणनीति बनाने में मदद मिले और राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पर्याप्‍त संख्‍या में एचसीक्‍यू उपलब्‍ध कराई जा सके।

सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में शीर्ष अफसर ने कहा है, 'मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कई राज्‍य नेशनल पोर्टल पर एचसीक्‍यू से संबंधित रियलटाइम डाटा अपडेट नहीं कर रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि आप लोग एचसीक्‍यू (HCQ) की उपलब्‍धता और खपत के रियलटाइम डाटा की जानकारी लगातार देते रहें। इससे आगे रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।'

इसके साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव के मुताबिक, 'हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा खाली पेट न लें, बल्कि कुछ खाने के बाद लें। कोरोना के इलाज के दौरान एक ईसीजी भी करवा लेना चाहिए। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के फायदों को देखते हुए इसे फ्रंटलाइन वर्कर्स को लेने भी इजाजत दी गई है।' भार्गव ने यह भी बताया कि कभी पुणे में एक टेस्टिंग लैब थी, अब देशभर में 430 सरकारी और 182 प्राइवेट लैब्स हैं। बीते 3 महीने में हमने कोरोना टेस्टिंग की क्षमता जबर्दस्त बढ़ाई है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

बता दे, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) का ट्रायल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल रोक दिया है। इस दवा के साइड इफेक्ट्स को देखते हुए ये फैसला लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दवाई से कोरोना मरीजों को फायदा होने के बजाए ज्यादा नुकसान है। WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने बताया कि स्टीयरिंग कमिटी की सप्ताहांत बैठक हुई थी। हमने तय किया कि हमें प्रोऐक्टिव होना चाहिए और इसी के तहत हमने अस्थायी तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला ले लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ