हाथरस कांड में हाथरस में पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई राजनीतिक दलों का हंगामा जारी है। यहां पर गुरुवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने आने का प्रयास किया, लेकिन उनको नोएडा से ही लौटा दिया गया। वहीं, शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। उनको रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिसमें वह जमीन पर गिर गए।
पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे
तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया, वह भी नीचे गिर गईं। फीमेल पुलिस के होते हुए मेल पुलिस ने हमारी सांसद को छूआ। यह शर्म की बात है। डॉ कालोली घोष दस्तीदार ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन पर हमला किया गया है। जिला प्रशासन ऐसा कैसे कर सकता है। हमले में ब्रायन घायल भी हैं। इससे नाराज प्रतिनिधि मंडल में जमकर नारेबाजी की। उनको अधिकारी रोकने लगे तो इन सभी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाने के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
#WATCH: TMC delegation being roughed up by Uttar Pradesh Police at #Hathras border. The delegation, including Derek O'Brien, was on the way to meet the family of the victim of Hathras incident. pic.twitter.com/94QcSMiB2k
— ANI (जमीन पर गिरे डेरेक ओ ब्रायन
तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाने के प्रयास में था। जिला प्रशासन की टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया। जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हंगामा होने लगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का चार सदस्यीय दल हाथरस आया है। यह सभी लोग हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। डेरेक ओ ब्रायन हाथरस बॉर्डर पर धक्का मुक्की में नीचे गिरे। इस दौरान प्रतिभा मंडल ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सांसद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया गया।
तृणमूल नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम सांसद डेरेक ओ ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार व प्रतिमा मोंडल के साथ पूर्व सांसद ममता ठाकुर 200 किलोमीटर किमी दूर दिल्ली से आए थे। हम शांति से हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं पीडि़त परिवार से मिलकर अपनी सांत्वना देने जा रहे हैं। हम अलग-अलग यात्रा कर रहे हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। हमने कोई हथियार नहीं लिए हैं। इसके बाद भी हमें रोका क्यों गया है, यह समझ से परे है। हमारे साथ धक्का-मुक्की क्यों की गई, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में तो बड़ी अराजकता है। पुलिस के रोके जाने और धक्का-मुक्की के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में बाकी सांसद धरने पर बैठ गए हैं।बता दे, उत्तर प्रदेश के हाथरस की सीमा पर आज भी संग्राम छिड़ा है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गैंगरेप की बात को गलत करार दिया है। अब देश में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग हो रही है, लेकिन इस बीच स्थानीय प्रशासन की ओर से कई तरह की सख्ती बरती जा रही है। गैंगरेप पीड़िता के गांव में परिंदा भी पर न मार पाए, इसके लिए पुलिस की जबर्दस्त किलेबंदी है। गांव में मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई, किसी नेता को जाने नहीं दिया जा रहा है, खुद डीएम जाकर परिवार से धमकी भरे अंदाज में बात कर रहे हैं। हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार का एक वीडिया सामने आया, जिसमें वो पीड़िता के परिवार से बात कर रहे हैं। यहां डीएम परिवार से कह रहे हैं मीडिया आज है, कल चला जाएगा। आपको हमारे साथ रहना है, ऐसे में मदद स्वीकार कर लीजिए। साफ तौर पर डीएम परिवार को धमकाकर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं।
इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाथरस की घटना को काफी दुखदायी बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीड़ित परिवार से राज्य सरकार पेश आ रही है वह भी गलत है।
CM गहलोत ने बीजेपी पर बोला हमला
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में जाने से रोके जाने की घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि विपक्ष का धर्म है कि राजस्थान में भी यदि कोई घटना होती है तो उनके बड़े नेता यहां आएं। हम उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन (Police protection) के साथ घटनास्थल जाने के लिए अनुमति देंगे। सीएम ने कहा कि जब खेरवाड़ा में घटना हुई तो मदन दिलावर सहित बीजेपी के 3 नेता गए तो हमने तो नहीं रोका। उनको जाना चाहिए। वास्तव में घटना क्यों हुई यह देखना विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि हाथरस जैसी घटना कभी नहीं देखी गई। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस के बजाय राजस्थान में आने को लेकर किए गए कटाक्ष पर कहा कि यह बेहूदा तर्क है। हाथरस में वे दोनों नेता विपक्ष के प्रमुख नेता के रूप में जा रहे थे। आप विपक्ष के नेता के रूप में राजस्थान आओ हम पुलिस प्रोटेक्शन के साथ अनुमति देंगे।













