न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यमुनानगर / कोविड अस्पताल में मरीजों को मिला घटिया खाना, पेशेंट्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद कोरोना मरीजों ने बनाया है। इस वीडियो में मरीज कोविड अस्पताल में दिए जा रहे खाने को लेकर नाराजगी जता रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 2:47:15

यमुनानगर / कोविड अस्पताल में मरीजों को मिला घटिया खाना, पेशेंट्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद कोरोना मरीजों ने बनाया है। इस वीडियो में मरीज कोविड अस्पताल में दिए जा रहे खाने को लेकर नाराजगी जता रहे है। यह वीडियो हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर स्थित कोविड अस्पताल के अंदर का है। यमुनानगर चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि यह समस्या बुधवार शाम से आई है जब उन्होंने पुरानी जगह से खाना बन्द करके हरियाणा टूरिज्म से शुरू करवाया था। जो मरीजों को पसंद नहीं आया। अब हरियाणा टूरिज्म से खाना बंद करके पुरानी जगह से फिर से शुरू कर दिया गया है जिससे मरीज संतुष्ट हैं।

बता दें कि इस वीडियो में मरीज उन्हें दिए जाने वाले खाने को लेकर बेहद निराश नजर आ रहे है। कोई मरीज बोल रहा है की कोरोना की वजह से उन्हें पहले ही कफ है, गला खराब है उपर से उन्हें नाश्ते में खट्टी दही दी गई है इसलिए वह बिना खाना खाएं दवा ले रहे है। मरीजों ने कहा कि पहले खाना किसी ढाबे से आ रहा था जो अच्छा था लेकिन अचानक से खाना अब कहीं और से मंगवाना शुरू कर दिया गया जो बिलकुल घटिया किस्म का है। मरीजों का यह भी कहना है कि ऐसा खाना खाने से अच्छा है कि उन्हें घर भेज दिया जाए। वीडियो में एक मरीज डॉक्टर से गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है की जब डाइट नहीं मिलेगी तो वह रिकवर कैसे करेंगे। क्या पुरुष क्या महिला सभी मरीज इस वायरल वीडियो में खाने की शिकायत करते हुए नजर आ रहें हैं।

इस पूरे मामले पर यमुनानगर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विजय दहिया ने सफाई देते हुए कहा कि पहले मरीजों का खाना दूसरी जगह से आ रहा था। लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि खाना हरियाणा टूरिज्म से मंगवाया जाए लेकिन लगता है कि हरियाणा टूरिज्म का खाना मरीजों को पसंद नहीं आया। इसलिए आज निर्णय लिया गया कि जहां से पहले खाना आता था वहीं से खाना फिर से शुरू कर दिया जाए।

बता दे, हरियाणा में शुक्रवार को कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 333 पहुंच गई। 115 नए केस आए जबकि 15 पुराने मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी गए। वहीं चिंता की बात ये है कि गुड़गांव में शुक्रवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 4 हजार पार कर गया। वहां अब कुल मरीज 4 हजार 67 हो गए हैं। प्रदेश की बात करें तो शुक्रवार को गुड़गांव में 76, नारनौल में 15, पंचकूला में 10, पानीपत में 7, भिवानी में 4, झज्जर में 3 मरीज समेत कुल 115 मरीज सामने आए। वहीं पंचकूला में 8, कुरुक्षेत्र में 7 मरीजों समेत कुल 15 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक प्रदेश में 4 हजार 571 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। इस समय 4 हजार 628 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। हरियाणा के यमुनानगर में अब तक 69 कोरोना मरीज सामने आ चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री