न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत / टिक-टॉक स्टार की गला दबाकर हत्या, दो दिन तक सैलून में पड़ा रहा शव

हरियाणा के सोनीपत में एक टिक-टॉक स्टार की उसके दोस्त ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना कुंडली के टीडीआई सिटी में हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 9:49:09

सोनीपत / टिक-टॉक स्टार की गला दबाकर हत्या, दो दिन तक सैलून में पड़ा रहा शव

हरियाणा के सोनीपत में एक टिक-टॉक स्टार की उसके दोस्त ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना कुंडली के टीडीआई सिटी में हुई। टिक-टॉक स्टार का नाम शिवानी खोबियान है और कुंडली में टच एंड फेयर नाम से सैलून चलाती थी। शिवानी की लाश उसी के सैलून में मिली है। रविवार को शिवानी के दोस्त ने सैलून खोला तो उसको बदबू आई, बेड खोलकर देखा तो उसमें शिवानी की लाश थी। गले में निशान थे। मोबाइल गायब था। पुलिस ने पिता के बयान पर प्याऊ मनियारी निवासी आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या दो दिन पहले की गई है। सैलून में शिवानी की बहन श्वेता का दोस्त नीरज काम करता था और वहीं रहता था। वह दो दिन से बाहर था। रविवार को आया तो उसने जब सैलून खोला तो शिवानी की लाश मिली।

पड़ोसी आरिफ करता था परेशान

पिता विनोद ने बताया कि पहले वह प्याऊ मनियारी में रहते थे। वहां आरोपी आरिफ से पहचान थी। वह शिवानी को परेशान करने लगा। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। 15 दिन से दोनों में काफी विवाद चल रहा था। आरिफ से इतना परेशान हो गए थे कि हमने वहां अपने किराए का घर छोड़ दिया। इसके बाद हम लोग कुंडली में आकर रहने लगे। इसके बाद भी आरिफ ने पीछा नहीं छोड़ा। सैलून के बाहर वह खड़ा रहता था।

मैसेज आया था कि मैं हरिद्वार में हूं

परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी शिवानी का मोबाइल भी ले गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर शिवानी की बहन भारती ने उसके वाट्सएप पर मैसेज कर पूछा तो जवाब आया कि मैं हरिद्वार में हूं, मंगलवार को आउंगी। आरिफ ने शिवानी की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल का प्रयोग किया। शिवानी बनकर उसकी छोटी बहन भारती को मैसेज किए। जब भारती ने कहा कि मां बीमार है। घर कब आओगी तो बताया कि वह हरिद्वार में है और मंगलवार तक आएगी।

बदला लेने के लिए की है हत्या

शिवानी की मां गीता ने कहा कि तीन साल पहले आरिफ ने शिवानी का रास्ता रोका था। जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने उसकी पिटाई की थी और आरिफ ने माफी मांगी थी। उन्हें आशंका है कि इसी का बदला लेने के लिए उसने बेटी की हत्या की है।

हत्या के बाद अकाउंट पर पोस्ट हुआ वीडीयो

शिवानी की हत्या दो दिन पहले हुई बताई जा रही है, लेकिन उसके टिक-टाॅक अकाउंट पर शव बरामद होने के करीब 7-8 घंटे पहले एक वीडियो भी पोस्ट हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री