न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिसार / कोरोना मरीज की पहली 3 रिपोर्ट (+), फिर 2 (-), फिर छठी के बाद अब 8वीं रिपोर्ट (+)

हरियाणा के हिसार के गांव दड़ौली के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित मरीज की 8वीं रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 5:41:28

हिसार / कोरोना मरीज की पहली 3 रिपोर्ट (+), फिर 2 (-), फिर छठी के बाद अब 8वीं रिपोर्ट (+)

हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। पहला मरीज मिलने के बाद से 65 दिन के आंकड़ा 1 हजार पहुंचा है। चिंता की बात ये है कि पहले 500 मरीज 49 दिन के अंदर आए थे। लेकिन बचे हुए 500 मरीज महज 16 दिन में आए हैं। हरियाणा में गुरुवार को कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1009 हो गई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें फरीदाबाद से 9, पानीपत में 4, कुरुक्षेत्र में 2 और महेंद्रगढ़ से 1 मरीज शामिल है। वहीं 22 मरीज ठीक भी हुए हैं। झज्जर में 18, रोहतक में 3 और सोनीपत में 1 मरीज ठीक हुआ है।

शरीर एंटीबॉडी नहीं बना रहा

वहीं, हरियाणा के हिसार के गांव दड़ौली के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित मरीज की 8वीं रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। दरअसल, चौकाने वाली बात यह कि मरीज की चौथी और पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन छठी के बाद अब 8वीं रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। इतना ही नहीं युवक को कोई परेशानी नहीं है। उसे कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं है। लेकिन उसका शरीर एंटीबॉडी नहीं बना रहा है। डॉक्टरों ने उसके एचआईवी व हेपेटाइटिस का टेस्ट भी करवाया है लेकिन उनकी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई है।

मूलरूप से हिसार के गांव दड़ौली निवासी युवक उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। युवक बीती 23 अप्रैल को गाजियाबाद से गांव दड़ौली पहुंचा था। युवक के गांव में आने की सूचना 25 अप्रैल को जिला प्रशासन को दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। युवक की 30 अप्रैल को दूसरी व 6 मई को तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव (+) पाई गई थी। तीन रिपोर्ट पॉजिटिव (+) आने के बाद युवक की 10 मई को आई चौथी रिपोर्ट निगेटिव (-) आई थी। इसके बाद 5वीं रिपोर्ट भी निगेटिव आई। फिर उसके बाद पॉजिटिव (+) रिपोर्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका