न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंबाला / 18 और 25 दिन के दो बच्चे कोरोना (+), कुल संक्रमितों की संख्या हुई 237

अंबाला की लैब से 3 कुरुक्षेत्र और एक मामला यमुनानगर का भी पॉजिटिव आया है। वहीं गुरुवार को सामने आये 25 मामले अंबाला के एक दिन में अब पॉजिटिव पाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 5:55:56

अंबाला / 18 और 25 दिन के दो बच्चे कोरोना (+), कुल संक्रमितों की संख्या हुई 237

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 333 पहुंच गई। शुक्रवार को 115 नए केस आए। वहीं, अंबाला में गुरुवार को महज 18 और 25 दिन के दो बच्चों सहित 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अंबाला में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले है। इसके साथ ही अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 237 जा पहुंचा है। वहीं इनमे से 122 मामले एक्टिव हैं।

अंबाला की लैब से 3 कुरुक्षेत्र और एक मामला यमुनानगर का भी पॉजिटिव आया है। वहीं गुरुवार को सामने आये 25 मामले अंबाला के एक दिन में अब पॉजिटिव पाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं SNCU वार्ड तक कोरोना का पहुंचना भी स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा रहा है। पाए गए मामलो में 15 मामले अंबाला छावनी, 5 अंबाला शहर, 2 मुलाना और 3 अन्य मामले हैं।

बता दें कि इनमें शाहबाद के 21 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती और 18 दिन का नवजात शिशु पॉजिटिव मिला है। इन सभी को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया है, और सीएमओ को अवगत करा दिया है। वहीं बदलेव नगर में 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है, जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई थी। वहीं सिटी के रेलवे रोड पर 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है, जो पॉजिटिव के संपर्क में आयी थी। वशिष्ट नगर की 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है, जो दिल्ली से आई थी। वहीं 25 वर्षीय युवक शाहबाद में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था। इस दौरान युवक के कोरोना की जांच की गई, तो युवक पॉजिटिव मिला। वहीं शहर सेक्टर-सात 55 वर्षीय पुरुष दिल्ली से लौटा था, जो पॉजिटिव मिला। वहीं डिफेंस कॉलोनी में 45 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला है, मरीज की हिस्ट्री से पता लगा कि वह पॉजिटिव के संपर्क में आया था। वहीं पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों को मुलाना मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

बता दे, आज शुक्रवार को गुड़गांव में कुल मरीजों का आंकड़ा 4 हजार पार कर गया। वहां अब कुल मरीज 4 हजार 67 हो गए हैं। प्रदेश में आज मिले मरीजों में गुड़गांव में 76, नारनौल में 15, पंचकूला में 10, पानीपत में 7, भिवानी में 4, झज्जर में 3 मरीज समेत कुल 115 मरीज सामने आए हैं। वहीं, पंचकूला में 8, कुरुक्षेत्र में 7 मरीजों समेत कुल 15 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक प्रदेश में 4 हजार 571 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। इस समय 4 हजार 628 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका