न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के कोविड सेंटर में लगी आग, 5 मरीजों की मौत

गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लग गई। शहर के आनंद बंगला चौराहे के पास उदय शिवानंद कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार रात एक से दो बजे के बीच आग लगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 9:52:04

गुजरात के कोविड सेंटर में लगी आग, 5 मरीजों की मौत

गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लग गई। शहर के आनंद बंगला चौराहे के पास उदय शिवानंद कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार रात एक से दो बजे के बीच आग लगी। हादसे में 5 कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर है। मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हॉस्पिटल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। बचाए गए मरीजों को दूसरे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। राजकोट के पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने कहा हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे, गुजरात के किसी अस्पताल में अगस्त से अब तक आगजनी की यह चौथी घटना है।

coronavirus,gujarat,rajkot,fire in icu ward,uday shivanand covid hospital

मरने वालों के नाम रामसिंहभाई, नितिनभाई बदानी, रसिकलाल अग्रावत, संजय राठौर और केशुभाई अकबरी हैं। उदय शिवानंद अस्पताल को सितंबर में ही कोविड सेंटर के रूप में मंजूरी दी गई थी।

हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में अचानक धुंए का गुबार उठने लगा। डॉक्टरों समेत सभी मेडिकल कर्मियों में भगदड़ मच गई। खिड़कियों के शीशे तोड़कर मरीजों को बचाया गया।

coronavirus,gujarat,rajkot,fire in icu ward,uday shivanand covid hospital

आगजनी की यह चौथी घटना

इससे पहले 6 अगस्त को अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के श्रेय अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लगी थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में में 5 पुरुष और 3 महिलाएं थीं।

जामनगर के जीजी अस्पताल में 25 अगस्त को शॉर्ट सर्किट की वजह से आईसीयू में आग लगी थी। यहां 9 मरीजों का इलाज चल रहा था। चार दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी। मरीजों को खिड़की से बाहर निकाला गया था।

सितंबर में वडोदरा के सयाजी अस्पताल के आईसीयू-2 वार्ड में आग लगी थी। धुएं से मरीजों में दहशत फैल गई थी।

गुजरात में कोरोना से अब तक 3922 की मौत

गुजरात में गुरुवार को कुल 1560 केस आए, 1302 मरीज ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। यहां अब तक 2.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.85 लाख ठीक हो चुके हैं और 3922 की मौत हो चुकी है। 14 हजार 429 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत