न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / संक्रमित मां ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव

गुजरात के मेहसाणा में कोरोना संक्रमित मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन दूसरा बच्चा निगेटिव है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 4:18:11

गुजरात / संक्रमित मां ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव

गुजरात के मेहसाणा में कोरोना संक्रमित मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन दूसरा बच्चा निगेटिव है। मोलीपुरा की कोरोना संक्रमित हसुमति बेन परमार ने शनिवार को वडनगर के मेडिकल हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। क्योंकि, मां संक्रमित थी ऐसे में दोनों नवजात के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। सोमवार को जब बच्चों की रिपोर्ट आई तो डॉक्टर हैरान रह गए। दरअसल, जुड़वा बच्चों में से लड़के की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है वहीं लड़की की रिपोर्ट निगेटिव आई। गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने एक बार फिर दोनों बच्चों के सैंपल को फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा।

दोबारा होगी जांच

दरअसल, वडनगर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट एचडी पालेकर का कहना है कि लड़के की रिपोर्ट संदिग्ध हो सकती है। बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग भी नहीं कराई गई है। दोनों बच्चे एक साथ हैं। ऐसे में दोनों बच्चों की रिपोर्ट अलग-अलग नहीं हो सकती, इसलिए दो दिनों बाद बच्चों का फिर से सैम्पल लेकर जांच की जाएगी। वहीं, जिले में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 43 और सोमवार को यहां 44 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए। इसमें 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 61 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। यहां की सांई कृष्णा हॉस्पिटल से 5 मरीज ठीक भी हुए हैं। एक दिन के बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से यहां पॉजीटिव के कुल 70 मामले दर्ज हो चुके हैं। इस समय 19 मरीज कोविड हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं।

आपको बता दे, गुजरात में कोरोना के अब तक 11760 संक्रमित मामले सामने आ चुके है और 694 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 4,804 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ