न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

गुजरात कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें वडोदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 4:13:12

गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

गुजरात कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें वडोदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस ने भरत सिंह सोलंकी को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वोटिंग से पहले कई कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इस वजह से वह चुनाव हार गए। चार में से कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली, जिस पर शक्ति सिंह गोहिल ने जीत दर्ज की। इसके बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हड़कंप मच गया है।

भरत सिंह सोलंकी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं। वह यूपीए की सरकार के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। भरत सिंह सोलंकी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1992 में गुजरात कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री के रूप में की। वह 1995 से 2004 तक तीन बार विधायक बने। 2003 से 2004 के बीच वह विधानसभा में विपक्ष के उपनेता भी रहे। 2004 में वह आणंद लोकसभा सीट से चुनाव जीते। 2004 में उन्हें कांग्रेस का सचिव बनाया गया। इसके अलावा वे साल 2004 से 2006 के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव रह चुके हैं। उन्होंने गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से 2004 और 2009 का चुनाव जीता था।

भरत सिंह सोलंकी 2006 से 2008 तक गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह जून 2009 से जनवरी 2011 तक केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री रहे। जनवरी 2011 से अक्टूबर 2012 तक रेल राज्य मंत्री रहे, फिर अक्टूबर 2012 से 2014 तक पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। उन्हें 2015 में गुजरात कांग्रेस का फिर से अध्यक्ष बनाया गया।

गुजरात में 27 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज

बता दे, गुजरात में रविवार को कोरोना संक्रमण के 580 नए मामले सामने। इसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 27 हजार के पार पहुंच गई, जबकि 25 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1 हजार ,664 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 27 हजार ,317 हो गई है। विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 25 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1 हजार 664 हो गई। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले अहमदाबाद में है। यहां, रविवार को मिले 273 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 837 पहुंच गई है। सूरत में संक्रमितों की संख्या 3 हजार 233 पहुंच गई। वडोदरा में रविवार को 41 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 1 हजार 854 हो गई। अन्य जिलों में गांधीनगर में 15, भरूच में 10, अरावली में नौ, भावनगर और जामनगर में आठ-आठ मामले रविवार को सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका