न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद : एक ही दिन में बिका 10 करोड़ रु. का किराना, दूध की खपत में भी रही तेजी

गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कम्प्लीट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Nov 2020 5:13:17

अहमदाबाद : एक ही दिन में बिका 10 करोड़ रु. का किराना, दूध की खपत में भी रही तेजी

गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कम्प्लीट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके तहत 20 नवंबर से 23 नवंबर तक अहमदाबाद में कर्फ्यू रहेगा। वहीं, कर्फ्यू आगे बढ़ने की अफवाह के चलते लोग सुबह से ही खरीदारी करने बाजारों में टूट पड़े। इसके चलते न सिर्फ सब्जियां दोगुने भाव में बिकीं, बल्कि रोजाना की तुलना में एक ही दिन में यहां 2 लाख लीटर दूध ज्यादा बिक गया और एक ही दिन में ढाई गुना ज्यादा किराना बिक गया।

दूध की खरीदी का आलम ये था कि सुबह 11 बजे तक अमूल के सारे पार्लर खाली हो चुके थे। शहर में रोजाना 15-16 लाख लीटर दूध की खपत होती है, जबकि शुक्रवार को चंद घंटों में ही करीब 18 लाख लीटर दूध बिक गया। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल सब्जी मार्केट का भी था। यहां पर भी भीड़ टूट पड़ी थी। इस कारण सब्जियां दोगुनी कीमतों में बिकीं। गुरुवार तक जहां आलू-टमाटर की कीमतें 30-40 के बीच थीं। उनकी कीमतें हीं 60-70 रुपए क्रॉस कर गई थीं।

10 करोड़ रु तक का बिक गया किराना

ध-सब्जी के साथ-साथ शुक्रवार को किराना की भी जमकर खरीदारी की गई। आमतौर पर रोजाना 3-4 करोड़ रु। का ही किराना बिकता है, लेकिन शुक्रवार को 7 से 10 करोड़ रु। तक की बिक्री हो गई। यही हाल नमकीन की दुकानों का भी था।

बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा

मॉल से लेकर मार्केट और सब्जी मंडियों तक में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा था। लोगों को जल्द से जल्द खरीदारी की इतनी जल्दी थी कि इस दौरान भी कई लोग न तो मास्क लगा रहे थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।

आपको बता दे, अडिशनल चीफ सेक्रटरी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोरोना की स्थिति का देर रात निगरानी की गई और यह तय किया गया है कि अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कम्प्लीट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ दूध और दवा की दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी।' राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके कारण निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के बेड तेजी से भर रहे हैं और शहर में अस्पतालों में केवल 400 बेड ही खाली बचे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सरकारी अस्पतालों में करीब 2,600 बेड खाली हैं। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्पष्ट किया है कि गुजरात में स्कूल, कॉलेजों को 23 नवंबर से फिर से नहीं खोला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत