न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 महीनों में टली 30,000 शादियां

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में शादी-समारोह से जुड़े उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 9:56:05

गुजरात / कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 महीनों में टली 30,000 शादियां

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में शादी-समारोह से जुड़े उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगे लॉकडाउन की वजह से गुजरात में पिछले 2 महीनों में लगभग 30,000 शादियां टाल दी गई हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। होटल और रेस्तरां एसोसिएशन (गुजरात) के प्रवक्ता अभिजीत देशमुख ने बताया कि पिछले 2 महीनों में राज्यभर में कम से कम 30,000 शादियां या तो तोड़ दी गई हैं या टाल दी गई हैं। राज्य में मार्च और अप्रैल शादियों का मौसम माना जाता है।

वेडिंग प्लानर देवांग शाह ने कहा कि भव्य भारतीय शादी का विचार त्यागते हुए कुछ जोड़ों ने 8 से 10 करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि 18 मई से लॉकडाउन में कुछ रियायत की घोषणा की गई थी, लेकिन होटल, रेस्तरां, समारोह स्थल और मंदिर बंद रखने के निर्देश दिएए गए हैं जिससे लोगों के लिए शादियों और संबंधित कार्यों को आयोजित करना मुश्किल हो गया है।

शाह ने कहा कि लोग अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं और दिसंबर-जनवरी में अगले शुभ मूहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जो लोग इंतजार नहीं करना चाहते हैं वे परिवार के कुछ चुनिंदा सदस्यों की उपस्थिति में घर पर शादी कर रहे हैं। मेरे दो पूर्व ग्राहकों ने ऐसा ही किया है। डेकोरेटर और कैटरर अमल गांधी ने कहा कि लोगों के पास केवल 50 मेहमानों के साथ एक छोटा समारोह आयोजित करने का विकल्प है, लेकिन बहुत कम इसमें रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जोड़ों ने कोर्ट मैरिज का भी विकल्प चुना और बाद में कभी भव्य शादी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है।

बता दे, गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 15,205 हो गई है। वहीं इस वायरस से 938 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 376 नए संक्रमित मामले सामने आए है। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है। यहां कोरोना के मामले 11 हजार से ज्यादा हो गए है। वहीं, 764 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ