न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु निकले कोरोना संक्रमित

गुजरात के विश्व प्रसिद्ध स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी 11 साधु स्वामीनारायण संप्रदाय के एक ही विभाग से संबंधित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 7:10:47

गुजरात / स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु निकले कोरोना संक्रमित

गुजरात के विश्व प्रसिद्ध स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी 11 साधु स्वामीनारायण संप्रदाय के एक ही विभाग से संबंधित हैं। अहमदाबाद नगरपालिका निगम (एएमसी) के उप स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर तेजस शाह ने बताया कि इन 11 साधुओं में से 5 साधु अहमदाबाद में मणिनगर मंदिर के परिसर में रह रहे थे, जबकि छह साधु दूसरी जगहों से आए थे और यहां ठहरे हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि 6 में से 5 साधु अहमदाबाद के न्यू रानीप एरिया में रह रहे थे जबकि एक साधु पास के बावला गांव में रह रहा था। इन सभी साधुओं का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुजरात के मणिनगर इलाके में स्वामीनारायण मंदिर में पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। ये साधु मणिनगर के 'पंथ' या संप्रदाय से तालुल्क रखते हैं।

मणिनगर मंदिर के स्वामी भगवतप्रियादास ने कहा कि कोरोना संक्रमण केस का पता चलने के बाद करीब एक हफ्ता पहले ही मंदिर परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भक्तों के लिए मंदिर पहले से ही बंद कर दिए गए हैं। कई ऐहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। हमने अपने कई साधुओं को कादी और वीरमगाम जैसे क्षेत्रों में भेज दिया है। फिलहाल मंदिर परिसर में सिर्फ 9 साधु रह रहे हैं।

गुजरात कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है। यहां कोरोना के 32 हजार 643 मरीज अब तक सामने आ चुके है वहीं, 1 हजार 848 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका