न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा / ननद और भाभी के बीच की तकरार ने ली 2 साल के मासूम की जान, जाने क्या है पूरा मामला

ननद और भाभी के बीच की तकरार ने एक मासूम की जान ले ली। यह मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। यहां थाना सूरजपुर पुलिस ने दो सगी बहनों पिंकी और रिंकी को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 11:11:48

ग्रेटर नोएडा / ननद और भाभी के बीच की तकरार ने ली 2 साल के मासूम की जान, जाने क्या है पूरा मामला

ननद और भाभी के बीच की तकरार ने एक मासूम की जान ले ली। यह मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। यहां थाना सूरजपुर पुलिस ने दो सगी बहनों पिंकी और रिंकी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भाभियों ने ताना मारने का बदला लेने के लिए ननद के मासूम बच्चे की तकिये से मुंह दबाकर जान ले ली। ये घटना बीते 29 सितंबर की है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सोमवार को इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

असल में, 29 सितंबर की दोपहर पुलिस को सपना ने सूचना दी कि उसका दो वर्षीय बेटा भव्यांश गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शरू की तो सपना की ही सगी छोटी भाभी रिंकी के बेडरूम में देर रात लकड़ी की अलमारी के अंदर कंबल में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अपनी जांच आगे बढ़ाई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ कि दो वर्षीय भव्यांश की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने रिंकी पर शक जताया और पूछताछ शुरू की।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

डीसीपी हरीश चन्दर ने बताया कि कुछ दिन पहले सपना ससुराल से मायके आई थी। जहां उसकी दो भाभी पिंकी और रिंकी भी अपनी ससुराल में थीं। छोटी मोटी बातों को लेकर ननद सपना पिंकी और रिंकी को ताना मारती रहती थी जोकि दोनों भाभियों को ये नागवार गुजरा। पिंकी और रिंकी सगी बहनें हैं।

तकिये से मुंह दबाकर की हत्या

डीसीपी के मुताबिक रिंकी और पिंकी ने ननद को सबक सिखाने के लिए सपना के दो साल के मासूम भव्यांश को तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले रिंकी ने शव को अपने ही बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी में कंबल से ढककर छुपा दिया। टाइम मिलते ही शव को ठिकाने लगाने का प्लान दोनों सगी बहनें बना रही थीं तबतक पुलिस ने देर रात मासूम के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बहनें रिंकी व पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका