न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहत / देश में कम जानलेवा हो रहा कोरोना, मृत्यु दर 3% से नीचे

भारत में खतरनाक कोरोना वायरस कम जानलेवा साबित हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस का केस फैटलिटी रेट (CFR) शुक्रवार को 3% से गिरकर 2.84% पर आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 May 2020 11:19:45

राहत / देश में कम जानलेवा हो रहा कोरोना, मृत्यु दर 3% से नीचे

भारत में खतरनाक कोरोना वायरस कम जानलेवा साबित हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस का केस फैटलिटी रेट (CFR) शुक्रवार को 3% से गिरकर 2.84% पर आ गई है। केस फैटलिटी रेट (Case Fatality Rate) यानी CFR रेट दिखाती है कि पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों में से कितने प्रतिशत की मौत हुई है।

इससे पहले 7 अप्रैल को CFR इतना कम था लेकिन तब कुल केस 5,194 ही थे। अप्रैल में जब केस 10,000 के करीब पहुंचे तबसे ही CFR रेट लगातार ऊपर जा रहा था। मई की शुरुआत में यह रेट 3.4% थी यानी हर 100 मरीजों में 3 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही थी। डेथ रेट में गिरावट का ट्रेंड इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही शुरू हुआ। 24 मई को CFR 2.89% था जो 25 मई को गिरकर 2.87% और शुक्रवार को 2.84% पर आ गई।

पश्चिम बंगाल में CFR 6.5%

पश्चिम बंगाल में डेथ रेट राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। शुरुआत में CFR 10% तक पहुंच गई थी यानी 100 मरीजों में से 10 की मौत हो रही थी लेकिन अब यहां मृत्यु दर में तेजी से सुधार भी हो रहा है। यहां अब 100 मरीजों में से 6.5 को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। हालाकि, यह अभी भी बहुत ज्यादा है।

गुजरात में CFR 6.2%

गुजरात में भी कोरोना से मृत्यु दर काफी ऊंची है। वहां भी पश्चिम बंगाल की तरह हर 100 मरीजों में 6 से ज्यादा की मौत हो रही है। गुजरात का CFR 6.2% है। बंगाल में जहां डेथ रेट घट रहा है, वहीं गुजरात में इसमें बढ़ोतरी हो रही है। मई की शुरुआत में यहां CFR 5.8% था जो बढ़कर 6 से ऊपर पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में CFR 4.3%

मई की शुरुआत में मध्य प्रदेश में CFR 6% थी लेकिन अब वहां भी तेजी से सुधार हो रहा है। अभी एमपी में CFR घटकर 4.3% पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में CFR 4%

कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में CFR राष्ट्रीय औसत से थोड़ा सा ज्यादा है। वहां CFR 3.3% है जो मई की शुरुआत में 4% था।

दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना के केस देश में सबसे ज्यादा हैं। देश में हर दिन सबसे ज्यादा टेस्ट दिल्ली में ही हो रहा है। यहां 10 लाख आबादी पर 810 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 7 मई को यह आंकड़ा 275 था। इसी से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के फैलने के रफ्तार बहुत ज्यादा है।

प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना केस के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है जहां यह आंकड़ा 483.3 है। उसके बाद तमिलनाडु है जहां यह आंकड़ा 254.4 है।

इस बीच कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में भारत ने चीन को पीछे कर दिया है। भारत में कोरोना से अब तक 4,971 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं चीन की बात करे तो वहां यह आंकड़ा 4,634 है।

देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 लाख 73 हजार 453 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8101 मरीज मिले। रिकॉर्ड 11 हजार 729 ठीक हुए, जबकि 269 की मौत हुई। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 116 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।

कल महाराष्ट्र में 2682, दिल्ली में 1105, तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, राजस्थान में 298, प. बंगाल में 277, उत्तरप्रदेश में 275, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री