न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोरी के मंसूबे से घर में घुसे युवक, नहीं मिली नगदी और जेवरात, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

एक मामला काशीपुर क्षेत्र से सामने आया हैं जहां युवकों ने घर में घुसकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 2:41:11

चोरी के मंसूबे से घर में घुसे युवक, नहीं मिली नगदी और जेवरात, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

बढ़ते अपराध आमजन की चिंता बढ़ा रहे हैं। खासतौर से लड़कियों की सुरक्षा का मुद्दा गर्मा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून में काशीपुर क्षेत्र से सामने आया हैं जहां युवकों ने घर में घुसकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस द्वारा युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं। युवक घर में चोरी के मंसूबे से घुसे थे लेकिन उन्हें नगदी और जेवरात नहीं मिले तो उन्होनें इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

काशीपुर क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपने फार्म पर खेतीबाड़ी करता है। बुधवार रात परिवार का मुखिया अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य फार्म पर थे। रात करीब 12 बजे चार युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुसे और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे और उसकी बेटी को बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक घर में रखी नगदी और जेवरात खोजने लगे।

काफी प्रयास के बाद जब रकम हाथ नहीं लगी तो दो युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। बृहस्पतिवार सुबह बेटे के घर पहुंचने पर पिता और बेटी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। बेटे ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया मामला लूट का लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रखी नगदी सुरक्षित थी। पीड़िता के बयान लेने पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने वेदप्रकाश उर्फ मोहित उर्फ गोलू, मयंक शर्मा उर्फ पंडित दोनों काशीपुर निवासी, अजय कुमार निवासी चकलिया रामनगर और धीर सिंह निवासी हल्दुआ रामनगर को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। धीर के खिलाफ पहले भी सट्टा खेलने के आरोप में रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।

news,latest news,crime news,uttarakhand news,girl sexually assaulted

दो घंटे तक घर में रहे आरोपी

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दो घंटे तक उसके घर में रुके। बेहोशी की दवा उनमें से एक युवक ठाकुर यूपी से लेकर आया था। चारों ने शराब भी पी थी। मयंक पीड़िता के किसी रिश्तेदार की गाड़ी चलाता है और मोहित की नजर भी पहले से नाबालिग पर थी। बताया जा रहा है कि मयंक और मोहित ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

मयंक था मास्टर माइंड

मयंक को नाबालिग के घर में सब्जी आदि से होने वाली कमाई का भी पता था और उसे यह भी पता था कि कब घर पर कितने लोग रहते हैं। कुछ दिन पहले सब्जी की बिक्री से आने वाले पैसे आने की जानकारी भी मयंक को थी। इसके बाद ही मोहित के साथ उसने लूट का प्लान बनाया था। मोहित ने ही रामनगर के अपने दोस्त अजय और धीर को भी अपने साथ लूट के प्लान में शामिल किया था। बुधवार रात अजय और धीर काशीपुर आते समय रामनगर के थारी से शराब भी साथ में लाए। रात 12 बजे तक चारों ने शराब पी और फिर चोरी के इरादे से घर में घुसे।

काशीपुर एसएपी राजेश भट्ट ने बताया कि मामले में लूट की वारदात नहीं हुई है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन नगदी और जेवरात नहीं मिलने पर नाबालिग से दुष्कर्म की बात सामने आई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव