न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / गाजियाबाद ने दिल्ली बॉर्डर किया सील, सिर्फ पास वालों को एंट्री

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने का आदेश दे दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 4:03:25

कोरोना संकट / गाजियाबाद ने दिल्ली बॉर्डर किया सील, सिर्फ पास वालों को एंट्री

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने का आदेश दे दिया है। डीएम के अनुसार, गाजियाबाद में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सिर्फ पास वालों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली काम करने जाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिर्फ पास वालों को ही बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जीएगी। माल ढुलाई, बैंकिंग सेवाओं और आवश्यक वस्तुएं लाने-ले जाने वाले वाहनों को पास लेकर चलना जरूरी होगा। बॉर्डर पर तैनात पुलिस पूछताछ कर सकेगी। पुलिस पास चेक करेगी और जब आश्वास्त होगी तभी किसी को गाजियाबाद में प्रवेश दिया जाएगा।

इनको पास की जरुरुत नहीं

डीएम ने कहा कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंक कर्मियों को पास की जरूरत नहीं होगी। इन लोगों को अपना परिचय पत्र ही दिखाना काफी होगा। उनके परिचय पत्र को देखकर उन्हें बॉर्डर पार करने दिया जाएगा। वहीं ऐंबुलेंस बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगीं। भारत सरकार में काम करने वाले उप सचिव और उसके ऊपर के अधिकारियों को भी परिचय पत्र के आधार पर ही आने-जाने की अनुमति होगी।

डीएम ने आदेश में कहा है कि गाजियाबाद में कई ऐसे सरकारी कर्मचारी हैं जो दिल्ली में काम करते हैं। सरकारी कर्मचारियों के 33% सीमा निर्धारित करते हुए कार्यालयों में उपस्थिति के निर्देश हैं लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। ऐसे कर्मचारियों के लिए 33% की सीमा के आधार पर दफ्तर से पास जारी होंगे जिन्हें साप्ताहिक और दैनिक आधार पर जारी किया जाएगा, उन्हें ही अनुमति होगी।

डीएम ने कहा कि दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके से गाजियाबाद आने वालों को किसी भी तरह प्रवेश नहीं दिया जाएगा, भले ही उनके पास प्रवेश के लिए अनुमति ही क्यों न हो। वहीं गाजियाबाद के हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों को भी बाहर जाना पूर्ण प्रतिबंध है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना वायरस के अबतक 230 से अधिक केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से अधिकतर पिछले एक हफ्ते में सामने आए हैं। जिले में अबतक दो लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है। गाजियाबाद से पहले नोएडा ने भी दिल्ली से जुड़े बॉर्डर को बंद ही रहने का आदेश दिया था। दिल्ली की ओर से भले ही बॉर्डर खोल दिए गए हैं, लेकिन नोएडा ने अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं। हालांकि, गाजियाबाद की तरह ही यहां भी पास वाले लोगों और जरूरी कार्य से जुड़े लोगों को एंट्री दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ