न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / गंभीर का हमला, कहा - सोचती रही केजरीवाल सरकार, केंद्र के दखल के बाद हालात काफी सुधरे

दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 5:36:38

कोरोना संकट / गंभीर का हमला, कहा - सोचती रही केजरीवाल सरकार, केंद्र के दखल के बाद हालात काफी सुधरे

दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। गौतम गंभीर ने कहा दिल्ली सरकार पहले काम करने के बजाय नाम के लिए ही सोचती रही, लेकिन उनको समझना चाहिए कि नाम के लिए काम नहीं बल्कि काम से ही नाम होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर मार्च या फिर अप्रैल में गंभीरता दिखाई होती तो हालात ऐसे भयावह नहीं होते। जब हालात बेकाबू होने लगे और दिल्ली सरकार के हाथ पैर फूले तो केंद्र सरकार आगे आई। गंभीर ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार ने दिल्ली की जनता और सरकार को साथ लेकर कोरोना को मात देने की ठान ली है। जनता को भी अपनी हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। गंभीर ने कहा, केंद्र सरकार के दखल के बाद हालात काफी सुधरे हैं।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली एनसीआर में कोविड के खिलाफ सरकार की तैयारियों में खुद आगे आकर कई पहल की शुरुआत की है। टेस्ट से लेकर कोविड केयर सेंटर के निर्माण तक में उन्होंने प्रमुखता से अपनी भागीदारी निभाई है। खासकर दिल्ली में वे सरकार और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी कई बैठकें हो चुकी हैं। दिल्ली के आसपास के राज्यों के साथ भी उनकी बैठकें चल रही हैं जिसमें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नए-नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

आपको बता दे, दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1379 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 1,00,823 कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों भी लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कारण 48 और लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण 3115 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली में लगातार कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 749 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 72,088 मरीज रिकवर हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस के 25,620 एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका