न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : छात्रा का अपहरण कर नशा देकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करते रहे 9 लोग, विडियो बनाकर बदनाम करने की दी धमकी

राजस्थान के सीकर से एक लड़की का अपहरण कर उसे नशा कराया गया और एक सप्ताह तक 9 लोगों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 12:20:39

सीकर : छात्रा का अपहरण कर नशा देकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करते रहे 9 लोग, विडियो बनाकर बदनाम करने की दी धमकी

आंकड़ों के अनुसार देश में हर 15 मिनट में एक दुष्कर्म होता हैं। हाथरस में हुई घटना ने देश की जनता में रोष पैदा कर दिया हैं। देशभर में दुष्कर्म के मामले आए दिन सामने आते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाल मामला सामने आया राजस्थान के सीकर से जहां एक लड़की का अपहरण कर उसे नशा कराया गया और एक सप्ताह तक 9 लोगों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव नवां से एसएससी का फाॅर्म भरवाने राजगढ़ आई एक 19 वर्षीय युवती का 24 सितंबर को बस स्टैंड से अपहरण कर ले जाने और उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर सोमवार को थाने में सात नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार नवां की युवती ने रिपोर्ट दी कि वह अपने माता-पिता के साथ पिलानी रहती है और दादा-दादी के पास अपने गांव आई हुई थी। 24 सितंबर को वह गांव से एसएससी का फाॅर्म भरवाने के लिए बस से राजगढ़ आई थी। बस स्टैंड पर उसे उसका परिचित विक्रम पूनिया मिला। विक्रम के पूछने पर उसने बताया कि वह एसएससी का फार्म भरवाने के लिए आई है।

आरोपी ने कहा कि उसके साथ चलो, वह सारा काम करा देगा। आरोपी ने कार मंगवाई और उसे उसमें बैठा लिया। कार में पहले से तीन अन्य लड़के थे, जिसमें से एक का नाम देवेंद्र पूनिया बोल रहे थे। उन तीनों को वह शक्ल से पहचान सकती है। आरोपी उसे राजगढ़ में ही एक मकान में ले गए और कमरे में उसके साथ चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो भी खींची। आरोपियों ने शोर मचाने पर उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया।

राजगढ़ से जयपुर ले गए, फिर नीमकाथाना में एक सप्ताह रखा, परिजनों काे मारने की धमकी

रिपोर्ट में लिखा गया है कि आरोपियों ने उसे कुछ खिला-पिलाकर बेहोश कर दिया और रात को होश आया तो वह जयपुर के एक होटल में थी। उसके पास पांच लड़के थे जाे आपस में बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत व मुकेश गुर्जर के नाम से बोल रहे थे। उन पांचों को वह शक्ल से पहचान सकती है। उसने उनसे होटल में लाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि विक्रम पूनिया उनको सौंपकर गया है। उसको बताया गया कि वह अब जयपुर के शिवा पैलेस होटल में है। पांचों आरोपियों ने होटल में कोल के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

अगले दिन 25 सितंबर को उसको होश आया तो उसके पास मुकेश गुर्जर नाम का लड़का था। मुकेश गुर्जर करीब एक सप्ताह तक नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मुकेश ने धमकी दी कि उसके पास उसकी वीडियो फिल्म व फोटो है, जिसे वह मोबाइल पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। आरोपी ने उसे एक सप्ताह तक नीमकाथाना के पास एक गांव में रखा।

रिपोर्ट में लिखा है कि एक अक्टूबर को पुलिस ने उसे मुकेश गुर्जर से छुड़वाया और हमीरवास थाने लाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की तो वे उसकी वीडियो व फोटो सार्वजनिक कर बदनाम कर देंगे। उसे व परिवार को खत्म करने की भी धमकी दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत