न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या / भूमिपूजन से पहले ट्विटर पर भगवा वस्त्र में नजर आए एमपी के पूर्व CM कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउट पर नई तस्वीर लगाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 1:22:00

अयोध्या / भूमिपूजन से पहले ट्विटर पर भगवा वस्त्र में नजर आए एमपी के पूर्व CM कमलनाथ

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान के आज दूसरे दिन रामार्चा पूजा शुरू हो गई है। काशी, अयोध्या के 9 वेदाचार्य मंत्रोच्चार के बीच पूजा करवा रहे हैं। यह छह घंटे चलेगी। यजमान के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्नी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राम मंदिर की नींव रखने के लिए अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के यजमान वीएचपी के प्रमुख रहे अशोक सिंघल के पुत्र सलिल होंगे। वहीं, बुधवार को राममंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ भगवाधारी हो गए हैं। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउट पर नई तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में वो भगवा वस्त्र में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है।

former mp cm kamalnath,ayodhya,ayodhya ram mandir,ram mandi bhoomi poojan,narendra modi,congress,news

बता दें कि कमलनाथ मध्य प्रदेश की समृद्धि और कल्याण के लिए आज हनुमान चालीसा पाढ़ कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'प्रिय प्रदेश वासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं खुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे "हनुमान चालीसा" का पाठ करूंगा मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने अपने घर या नज़दीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान जी की पूजा करें और मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करें।। "राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की'।

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने ही कुछ दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। कांग्रेस नेता पार्टी की लीक से थोड़ा हटकर कहा था कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है। इसके बाद कमलनाथ ने 4 अगस्त यानी की मंगलवार को हनुमान चालीसा पाढ़ करने की घोषणा की थी।

अपडेट्स

बता दे, भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा नेता उमा भारती आज शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगी। भागवत पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल से कानपुर पहुंच चुके हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। दोपहर तक लखनऊ जाएंगे और फिर शाम को अयोध्या पहुंच जाएंगे। यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री अयोध्या पहुंच रहे हैं। दोनों लोग प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां देखेंगे। इसके अलावा देशभर से आने वाले संतों और मेहमानों को रिसीव करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, वृंदावन, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में आज से दीपोत्सव मनाया जाएगा। अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री आवास पर आज और कल दीपोत्सव होगा।

भूमि पूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को चांदी का एक सिक्का मिलेगा। जिसमें राम दरबार और तीर्थ क्षेत्र का प्रतीक चिन्ह होगा।

प्रधानमंत्री 5 अगस्त को हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हुए 12 बजे जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। वे यहां पारिजात का एक पौधा लगाएंगे। भूमि पूजन समारोह के देश में लाइव कवरेज के लिए 48 से ज्यादा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश की सभी परंपराओं के संतों और अन्य लोगों समेत 175 लोगों को भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अतिथियों का आना शुरू हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अयोध्या आने का कार्यक्रम कोरोना के चलते रद्द कर दिया है। वहीं, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल तरीके से भूमि पूजन समारोह में जुड़ेंगे। जिला प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका