न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आइसोलेशन वॉर्ड में कोरोना मरीजों को मांसाहारी भोजन खाने की लगी तलब, कर दिया ऑनलाइन आर्डर

कोविड-19 आइसोलेशन वॉर्ड पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो सामने आया मसला थोड़ी ही देर में वह SGMKMCH पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 11:58:24

आइसोलेशन वॉर्ड में कोरोना मरीजों को मांसाहारी भोजन खाने की लगी तलब, कर दिया ऑनलाइन आर्डर

तमिलनाडु के सलेम गवर्नमेंट मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को केवल शाकाहारी भोजन दिया जा रहा है। हालांकि मंगलवार शाम इनमें से चार मरीज़ों को मांसाहारी भोजन की तलब हुई। उन्होंने एक फूड डिलीवरी ऐप पर तंदूरी चिकन और बिरयानी ऑर्डर कर दी और धैर्य बनाते हुए अपने ऑर्डर के डिलीवर होने का इंतजार करने लगे। ऐसे में ऑर्डर एक्सेप्ट हुआ, खाना तैयार हुआ और डिलीवरी बॉय खाना उठाकर डिलीवरी के लिए निकल पड़ा।

आइसोलेशन वॉर्ड में करनी थी डिलीवरी

कोविड-19 आइसोलेशन वॉर्ड पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो सामने आया मसला थोड़ी ही देर में वह SGMKMCH पहुंच गया। ऐप पर दिख रही लोकेशन के मुताबिक उसे एक कोविड-19 (Covid-19) आइसोलेशन वॉर्ड में जाना था, जहां से खाने का ऑर्डर दिया गया था। जब शख्स ने वॉर्ड में घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। उन्होंने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह डिलीवरी मैन चार लोगों को तंदूरी चिकन और बिरयानी देने जा रहा था। उन्होंने अस्पताल के डीन डॉ आर बालाजीनाथन और अन्य डॉक्टरों को इसके बारे में जानकारी दी। डॉ बालाजीनाथन और अन्य लोगों ने डिलीवरी मैन से पूछा कि किसने खाना ऑर्डर किया था।

डिलीवरी मैन ने उन्हें बताया कि उसे पता नहीं था कि कोविड-19 रोगियों ने भोजन का ऑर्डर दिया था। एक डॉक्टर ने कहा कि उस आदमी ने कहा कि वह ऐप पर दिखाई गई ग्राहक की लोकेशन पर जा रहा था, बिना यह जाने कि वह कोविड-19 वार्ड में घुस रहा है।

डॉक्टरों ने चार कोविड-19 रोगियों से भी पूछताछ की। उन्होंने तंदूरी चिकन और बिरयानी का आर्डर देने की बात स्वीकार कर ली। डॉक्टरों ने मरीजों को सलाह दी कि जब तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी न मिले तब तक वे नॉन-वेज खाना न खाएं। उन्होंने उन्हें केवल प्रोटीन (Protein) युक्त शाकाहारी भोजन लेने की सलाह भी दी। डॉक्टरों की सलाह पर डिलीवरी मैन ने अस्पताल छोड़ दिया। इस तरह से फूड डिलीवरी सफल नहीं हो पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री