न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से हुई करोड़ों रुपए की ठगी, आईटीबीपी की नौकरी छोड़ चुका है आरोपी

परीक्षा से भर्ती के बहाने ठगी का मामला सामने आया हैं। जयपुर ग्रामीण की डीएसटी व विराटनगर थाना पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन करके बेरोजगार युवाओं से भर्ती के बहाने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 11:29:14

राजस्थान : कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से हुई करोड़ों रुपए की ठगी, आईटीबीपी की नौकरी छोड़ चुका है आरोपी

आने वाले दिनों में 6 से 8 नवंबर के बीच राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी हैं जिसमें 17 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होने हैं। लेकिन इससे पहले ही इस परीक्षा से भर्ती के बहाने ठगी का मामला सामने आया हैं। जयपुर ग्रामीण की डीएसटी व विराटनगर थाना पुलिस ने डिकॉय ऑपरेशन करके बेरोजगार युवाओं से भर्ती के बहाने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना कस्बा निवासी राजेंद्र कुमार मीणा आईटीबीपी से भगोड़ा जवान है। एसपी ग्रामीण शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यालय से नकलचियों पर निगरानी रखने के आदेश मिले थे।

इस दौरान सोमवार को डीएसटी को सूचना मिली थी कि विराटनगर थाने के मैड़ स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी का संचालक राजेंद्र मीणा बेरोजगार युवाओं को परीक्षा से दो घंटे पहले पेपर देने का झांसा देकर 6 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी से सौदा कर रहा है। इस सूचना पर डीएसटी व विराटनगर थाना पुलिस ने अभ्यर्थी शाहपुरा निवासी सौरभ मीणा के जरिए डिकॉय आपॅरेशन करके कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए कोचिंग संचालक से पूछताछ के बाद टीम ने गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।

आईटीबीपी की नौकरी छोड़ चुका है आरोपी, डिसमिस चल रहा है

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेंद्र सिंह 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था और 2017 में नौकरी छोड़ दी। विभाग ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया। वह फिलहाल कस्बे में बेरोजगारों युवकों को सेना व पुलिस में भर्ती के नाम पर मैड़ कस्बे में नेशनल डिफेंस एकेडमी खोलकर कोचिंग चलाकर ठगी कर रहा था। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रहे है। 20 से ज्यादा बेरोजगारों को ठगा एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी अब तक पेपर दिलाने के नाम पर 20 से ज्यादा बेरोजगारों से पैसे वसूल चुका है। इन अभ्यथिर्यों से तस्दीक की जा रही है।

प्रत्येक अभ्यर्थी से तीन किस्तों में लेता था 6 लाख रुपए

कोचिंग संचालक राजेन्द्र प्रसाद मीणा भर्ती परीक्षा का पेपर समय से दो घंटे पूर्व उपलब्ध कराने व भर्ती दिलाने के लिए 6 लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी लेता था। यह रकत तीन किस्त में 1।20 लाख रुपए एडवांस में, पेपर देते समय 1।50 लाख रुपए व बाकी 3 लाख रुपए सलेक्शन होने के बाद वसूलता था।

अभी तक वह 20 बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुका है। डीएसटी टीम प्रभारी हेमराज मीणा, विराटनगर थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसआई धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार,अनिल सिंह की टीम ने कार्रवाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज