न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने वाली महिला को मिलेंगे सिर्फ इतने रुपये, कहा - मुझे लोगों की चिंता

वाशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस के वैक्सीन ट्रायल के लिए 45 लोगों को चुना है। जिन पर कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला ट्रायल चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Mar 2020 3:23:19

पहली बार कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने वाली महिला को मिलेंगे सिर्फ इतने रुपये, कहा - मुझे लोगों की चिंता

वाशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस के वैक्सीन ट्रायल के लिए 45 लोगों को चुना है। जिन पर कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला ट्रायल चल रहा है। इन 45 लोगों की टीम में शामिल एक महिला शामिल है। महिला ने वैक्सीन लगवाने के अपने अनुभवों को साझा किया है। 43 साल की जेनिफर पहली महिला हैं, जो कोरोना वायरस के वैक्सीन ट्रायल में पहला इंजेक्शन लगवाने को तैयार हुईं। जेनिफर वाशिंगटन के सिएटल में रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं। जेनिफर ने बताया कि पहली बार उन्होंने दो हफ्ते पहले वैक्सीन के ट्रायल को लेकर खबर सुनी। उन्हें पता चला कि वाशिंगटन हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट वैक्सीन के पहले ट्रायल के लिए स्वयंसेवकों की तलाश में है, जो स्वेच्छा से इस काम के लिए राजी हों।

जेनिफर ने बताया है कि पहली बार इसको लेकर जानकारी उन्हें अपने दोस्त के एक फेसबुक पोस्ट से मिली। जेनिफर ने बताया कि उन्होंने तुरंत ऑनलाइन फॉर्म भर दिया। इसके दूसरे दिन उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें उन्हें उनकी हेल्थ हिस्ट्री को रिव्यू करने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद कई टेस्ट किए गए और उन सभी टेस्ट को मैंने पास कर लिया था। दूसरे दिन उन्हें फिजिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया। मेरे खून के नमूने लिए गए और सेहत के बारे में और पूछताछ की गई। सब तरह से आश्वस्त होने के बाद सोमवार को जेनिफर को बताया गया कि उन्हें ट्रॉयल के तौर पर कोरोना वायरस के वैक्सीन का पहला इंजेक्शन दिया जाएगा। जेनिफर ने बताया है कि ट्रायल के लिए पैसे भी दिए जा रहे हैं। लेकिन वह पैसों के लिए ट्रायल करवाने को तैयार नहीं हुई थीं। वो स्वेच्छा से इसके लिए तैयार हुई थीं। जेनिफर ने कहा मुझे 45 पन्नों के एक करारनामे पर हस्ताक्षर करने पड़े। ऐसा इसलिए किया जा रहा था क्योंकि इसके पहले किसी इंसान पर इस वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ था। किसी को इसके होने वाले असर की जानकारी नहीं थी। ट्रायल के करारनामे के मुताबिक वैक्सीन लेने वाले हर स्वयंसेवी को हर स्टडी के लिए 100 डॉलर यानी करीब 7400 रुपये दिए जाएंगे। अगर कोई स्वयंसेवी सभी स्टडी को पूरा करता है तो उसे करीब 1100 डॉलर मिलेंगे।

हालाकि, पैसे मिलने पर जेनिफर का कहना है कि यह रकम बहुत मामूली है और वह पैसे के लिए ये काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा मैं पैसों के लिए वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं हुई। जेनिफर ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार के पास इतने संसाधन हैं कि हम आने वाली किसी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। मुझे उन अमेरिकियों की चिंता है, जो हमारी तरह संपन्न नहीं हैं।

जेनिफर एक टेक कंपनी में ऑपरेशंस मैनेजर हैं। जेनिफर ने बताया कि जहां तक मेरी समझ है ये लोग मर्स या सार्स जैसी बीमारियों की तरह प्रयोग कर रहे हैं। खराब से खराब हालात में भी कुछ न कुछ अच्छा होगा। जेनिफर ने बताया कि वो पॉजिटिव पर्सन हैं और मैं बिल्कुल भी डरी हुई नहीं हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर