न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पहुंची जीवन की आस कोवैक्सीन की पहली खेप, मंत्रोच्चारण के साथ की गई पूजा

आज का दिन प्रदेश वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आज कोरोना की वैक्सीन की पहली खेप जयपुर पहुंच चुकी हैं। वैक्सीन हैदराबाद से एयर एशिया की फ्लाइट से जयपुर लाई गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 3:22:09

जयपुर पहुंची जीवन की आस कोवैक्सीन की पहली खेप, मंत्रोच्चारण के साथ की गई पूजा

आज का दिन प्रदेश वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आज कोरोना की वैक्सीन की पहली खेप जयपुर पहुंच चुकी हैं। वैक्सीन हैदराबाद से एयर एशिया की फ्लाइट से जयपुर लाई गई हैं। भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के फ्लाइट से उतारने के साथ ही पुलिस एस्कार्ट में एयरपोर्ट से सीधे स्टेट ड्रग सेंटर पर लाया गया। वहां मंत्रोच्चारण के बीच पूजा के बाद वैक्सीन को स्टोर में रखा गया।

जयपुर में कोरोना टीके का स्वागत कमोबेश कुछ इसी तरह किया गया, जैसे एक बड़ी शुभ घड़ी आई हो। उत्सव की तरह एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वैक्सीन का स्वागत किया गया। यहां से रवाना वैक्सीन की यह खेप जनता कॉलोनी स्थित वैक्सीन सेंटर पर तब ही प्रवेश कराई गई जब पंडित जी ने शुभ का चौघड़िये का समय बताया। प्रवेश के साथ ही टीके के कार्टन पर नारियल चढ़ाया। पुष्प अर्पित किए गए। टीके के प्रवेश के साथ ही मेडिकल के अफसरों के माथे पर टीका लगाया गया। यानी टीके का स्वागत टीके से ही किया गया। शुभ घड़ी का स्वागत कुछ ऐसे ही माहौल में हुआ। जानकारी अनुसार, जयपुर पहुंची वैक्सीन की ये पहली डोज है। 28 दिन बाद लगने वाली दूसरी डोज कुछ समय बाद पहुंचेगी।

पुलिस एस्कार्ट में वैक्सीन को ले जाया गया

जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल- एक से पुलिस एस्कॉर्ट में वैक्सीन को ड्रग स्टोर सेंटर पर लाया गया। इसी सेंटर से जयपुर जिले में बनाए 229 वैक्सीनेशन सेंटर तक वैक्सीन को सप्लाई किया जाएगा। जयपुर के अलावा यहां से अन्य जिलों में भी वैक्सीन की खेप पहुंचायी जाएगी। जयपुर की बात करें तो अब तक राजधानी में 59,600 हेल्थ वर्कर्स का को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। जयपुर के शहरी क्षेत्र में 84 और ग्रामीण इलाकों में 145 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।

बुधवार को राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की 6 लाख 3 हजार 500 डोज की पहली खेप पहुंचनी है। इसमें 5.43 लाख डोज सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से बनाई वैक्सीन हैं, जबकि 20 हजार डोज भारत बायोटेक की। भारत बायोटेक की वैक्सीन की पहुंच गई है।

24 हजार लीटर क्षमता के चार वॉक इन कूलर

जहां वैक्सीन को स्टोर किया गया है वहां करीब 26 हजार लीटर की क्षमता के 4 वॉक इन कूलर (WIC) की व्यवस्था है। इसमें 2 डिग्री से लेकर 8 डिग्री के बीच तापमान को नियंत्रित रखने की व्यवस्था है, ताकि वैक्सीन सुरक्षित रह पाए। वहीं, बिजली कटने की स्थिति में इसमें लगा हुआ ऑटोमेटिक जेनरेटर स्टार्ट हो जाएगा।

इसके अलावा केन्द्र सरकार की ओर से 120 की संख्या में आइस लाइंड रेफ्रिजीरेटर (ILR) भी भेजे गए हैं। ये ILR जरूरत पड़ने पर जिले या जोन की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) पर बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों पर भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता