न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तिहाड़ जेल पहुंचा कोरोना वायरस, सामने आया संक्रमण का पहला मामला

दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में तैनात 45 वर्षीय सहायक अधीक्षक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। यह अफसर 5 कैदी और दो अन्य जेल स्टाफ के करीबी संपर्क में थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 10:30:49

तिहाड़ जेल पहुंचा कोरोना वायरस, सामने आया संक्रमण का पहला मामला

दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में तैनात 45 वर्षीय सहायक अधीक्षक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। यह अफसर 5 कैदी और दो अन्य जेल स्टाफ के करीबी संपर्क में थे। उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले रोहिणी और मंडोली जेल में भी केस सामने आ चुके हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कारागर में संक्रमण का यह पहला मामला सामने आया है। संक्रमित पाए गए अधिकारी केंद्रीय कारागार नंबर-7 में तैनात हैं और तिहाड़ जेल कर्मचारी आवास परिसर में रहते हैं।

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा कि सहायक अधीक्षक ने शुक्रवार को छुट्टी ली थी क्योंकि वह अपने घर जाकर परिवार से मिलना चाहते थे लेकिन उनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि, जाने से पहले उन्होंने आम्रपाली अस्पताल में 22 मई को अपना खुद से कोविड-19 टेस्ट कराया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि उनके संपर्क में आए और लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। कोशिश की जा रही है कि कोरोना यहां की एक जेल से दूसरी जेल में ना पहुंचे।

जेल के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि अफसर तिहाड़ जेल परिसर में बने स्टाफ रेजीडेंशल कॉम्प्लेक्स में रहते थे। यहीं मंडोली और रोहिणी जेल में ड्यूटी देने वाला कुछ स्टाफ भी रहता है। पिछले दिनों मंडोली जेल के एक अफसर को कोरोना हुआ था। वह यहीं रहते हैं। शक है कि उनसे यह संक्रमण इन तक चला गया हो। जेल के अंदर अन्य कैदियों के लक्षणों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी कैदी में तो ऐसे लक्षण नहीं है। जिससे उन्हें कोरोना हो। जो तीन कैदी और दो स्टाफ इन अफसर के संपर्क में थे। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही जिन-जिन क्वार्टर में रहने वाला स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उनके आसपास के तमाम फ्लैट में रहने वालों को क्वारंटीन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ