न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोपियां मुठभेड़ में बुरहान गैंग का सफाया, सद्दाम और आतंकी बने प्रोफेसर समेत पांच आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से 'ऑपरेशन ऑलआउट' चलाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 May 2018 2:05:35

शोपियां मुठभेड़ में बुरहान गैंग का सफाया, सद्दाम और आतंकी बने प्रोफेसर समेत पांच आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से 'ऑपरेशन ऑलआउट' चलाया जा रहा है। जिसके तहत सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है। इस मुठभेड़ में बुरहान वानी गैंग के आखिरी सक्रिय आतंकी सद्दाम पडार को भी मार गिराया गया है। सद्दाम के साथ मारे गए पांच आतंकवादियों में उसके दो साथी बिलाल मौलवी और आदिल भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रोफेसर से आतंकी बने मोहम्मद रफी भी इस एनकाउंटर में मारे गए हैं। सद्दाम, हिज्बुल संगठन का शीर्ष आतंकी कमांडर था और बुरहान वानी ब्रिगेड में शामिल एकमात्र जीवित हिज्बुल कमांडर था। यानी सद्दाम के मारे जाने के साथ ही बुरहान ब्रिगेड का सफाया हो गया है। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हो गए हैं। डीजीपी एसपी वैद ने पांच आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

बता दें कि पुलिस को शोपियां के जैनापुरा इलाके में बडीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख, फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। हालांकि जवानों ने ताबड़तोड़ जबावी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को घेरे रखा। करीब 5 घंटों तक चली इस मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया। इस दौरान सेना और एसओजी के एक-एक जवान भी गोली लगने से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मारे गए आतंकियों में सद्दाम के साथ-साथ डॉक्टर मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक भी शामिल है। रफी भट्ट कश्मीर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर था। जो शुक्रवार से लापता था। एसएसपी शोपियां शैलेंद्र मिश्रा ने उनकी पत्नी और मां को एनकाउंटर स्थल पर बुला कर सरेंडर करवाने की अपील की। हालांकि प्रोफेसर ने उनकी भी बात नहीं मानी। एसएसपी ने खुद भी काफी देर तक लाउडस्पीकर के माध्यम से आतंकियों से सरेंडर करने अपील करते रहे। लेकिन आतंकियों ने उनकी बात को अनसुनी करते हुए अंधाधुंध फायरिंग जारी रखी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए पांच आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

दो जवानों के घायल होने के बाद मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स को मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया है। मौके पर 23 पारा कमांडों, 3 राष्ट्रीय राइफल्स, 34 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ऑपरेशन में शामिल हो गई है। रेलवे अथॉरिटी के मुताबिक कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवा आज निलंबित रहेगी।

बता दें कि, इससे पहले शनिवार को घाटी में बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने शनिवार को छत्ताबल इलाके में लश्कर कमांडर समेत कुल तीन आतंकियों को छह घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार दरबार खुलने पर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आत्मघाती हमले की तैयारी से आतंकी आए थे।

मारे गए आतंकियों में एक श्रीनगर का फैयाज अहमद हमाल था, जबकि एक आतंकी की शिनाख्त शौकत अहमद टाक निवासी पुलवामा के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक शौकत करीब सात सालों से सक्रिय था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद हुआ था। पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद और आईजीपी कश्मीर डा. एसपी पाणि ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत