न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लद्दाख के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई

लद्दाख के करगिल में भूकंप का झटका महूसस किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी। कहा जा रहा है भूकंप का केंद्र 119 किलोमीटर दूर कारगील के उत्तर-पश्चिम था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 2:55:04

लद्दाख के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई

लद्दाख के करगिल में भूकंप का झटका महूसस किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी। कहा जा रहा है भूकंप का केंद्र 119 किलोमीटर दूर कारगील के उत्तर-पश्चिम था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर 1:11 बजे करगिल में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

लद्दाख में भूकंप का झटका महसूस किए जाने के थोड़ी देर बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया है। दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। लद्दाख में पिछले एक हफ्ते के दौरान दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

26 जून को भी यहां 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था 26 जून को जहां हरियाणा के रोहतक व आस-पास क्षेत्रों में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो वहीं देर शाम लद्दाख में भी 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। लद्दाख में 26 जून को देर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लद्दाख रहा। भूकंप के झटके जमीन के 25 किलोमीटर की गहराई से महसूस हुए। लद्दाख में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 रही।वहीं, हरियाणा के रोहतक व आस-पास के क्षेत्र में दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में एक दिन में आए दो भूकंप

इससे पहले 1 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ रहा। भूकंप के झटके के बाद लोग देर रात अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। भूकंप का झटका सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर महसूस किया गया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। वहीं, दूसरा झटका मंगलवार देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किया गया। भूंकप के झटके डोडा जिले में भी महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही है।

पिछले एक महीने में आए 5 बार भूकंप

कोरोना संकट के बीच लगभग रोजाना देश के किसी ना किसी राज्‍य में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। खास कर उत्तरी और पूर्वी भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पिछले एक महीने के दौरान 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ले हफ्ते में मिजोरम में लगातार तीन दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले हफ्ते भूकंप के झटके हरियाणा और दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी महसूस किए गए है। अप्रैल से लेकर जून 2020 में दिल्ली-एनसीआर में दर्जनभर से ज्यादा बार मध्यम और कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री