न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्‍थान में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, एक बार फिर सील की बॉर्डर, बरती जाएगी और भी सख्ती

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के बॉर्डर सील कर दिए गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 12:44:39

राजस्‍थान में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, एक बार फिर सील की बॉर्डर, बरती जाएगी और भी सख्ती

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के बॉर्डर सील कर दिए गए है। सरकार के निर्देश के मुताबिक, बिना पास राज्य के बाहर जाने पर प्रतिबंध लग गया है। अब राज्य में बाहर से आने वालों को पहचान पत्र दिखाना होगा। वहीं, बॉर्डर पर चेक पोस्ट पर सख्ती बरती जा रही है। इसके साथ ही गृह विभाग ने राज्य सीमाओं पर आवागमन नियंत्रित करने के आदेश जारी किए हैं। राजस्थान सरकार के गृह विभाग से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में अप्रतियाशित तौर पर वृद्धि हुई है। राज्य सरकार का मानना है कि राज्य की सीमाओं पर लगातार हो रहा आवागमन इसका एक प्रमुख कारण है। बता दे, राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 574 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23748 हो गई है। वहीं, आज 6 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 503 हो गया है। आज बीकानेर में 105, जोधपुर में 81, जयपुर में 53, जालौर और अलवर में 45-45, उदयपुर में 36, बाड़मेर में 30, नागौर में 28, भरतपुर में 24, पाली में 23, सिरोही में 18, राजसमंद में 14, सीकर, चूरू और सवाई माधोपुर में 8-8, डूंगरपुर और अजमेर में 7-7, भीलवाड़ा में 5, झुंझुनू और हनुमानगढ़ में 4-4, दौसा, झुंझुनू, प्रतापगढ़ और करौली में 3-3, धौलपुर, बारां और बांसवाड़ा में 2-2, गंगानगर, कोटा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, आज होने वाली मौतों की बात करे तो जयपुर में 2, अजमेर, कोटा और उदयपुर में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

गृह विभाग के निर्देश के मुताबिक फ्लाइट, ट्रेन और बस में निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक यात्रियों को सफर करना होगा। उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। बॉर्डर पर चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां आने-जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी का पहचान पत्र भी चेक किया जाएगा। राज्य से बाहर जाने वाले व्यक्तियों के लिए पास जरूरी होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब दूसरे राज्यों के आ रहे लोगों पर नियंत्रण किया जाएगा। विदेशों से आ रहे यात्रियों को गृह मंत्रालय के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

मालूम हो कि बीकानेर में कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारी कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग कर्फ्यू में अपने घरों में ही रहें। कर्फ्यू को लेकर पुलिस गलियों और मुख्यमार्गो पर मार्च कर रही है। इस दौरान कर्फ्यू में बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। जिला कलेक्टर नमित मेहता कर्फ्यूग्रस्त इलाकों की मॉनिटरिंग करने में जुटे हैं।

पिछले 10 दिनों में मिले 5160 पॉजिटिव मरीज, 84 की हुई मौत

तारीख - कुल केस - कुल मौतें
1 जुलाई - 298 - 8
2 जुलाई - 350 - 9
3 जुलाई - 390 - 10
4 जुलाई - 480 - 7
5 जुलाई - 632 - 9
6 जुलाई - 524 - 5
7 जुलाई - 716 - 11
8 जुलाई - 659 - 10
9 जुलाई - 500 - 9
10 जुलाई - 611 - 6

जयपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 860(2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।वहीं, जयपुर में मौतें भी ज्यादा हुई है। यहां 172 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है। इसके अलावा संक्रमित मरीजों की बात करे तो भरतपुर में 1 हजार 954, पाली में 1 हजार 436, उदयपुर में 866, धौलपुर में 819, कोटा में 777, नागौर में 911, डूंगरपुर में 488, अजमेर में 727, झालावाड़ में 380, सीकर में 693, चित्तौड़गढ़ में 215, सिरोही में 654, टोंक में 214, जालौर में 554, भीलवाड़ा में 289, राजसमंद में 369, झुंझुनूं में 450, चूरू में 377, बीकानेर में 862, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 102, बाड़मेर में 673 मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 1 हजार 115, दौसा में 210, बारां में 76, सवाई माधोपुर में 129, करौली में 131, हनुमानगढ़ में 129, प्रतापगढ़ में 145 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 71, बूंदी में 18 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 158 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 503 लोगों की मौत हुई है। जिनमें जयपुर के अलावा जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 27, अजमेर में 24, बीकानेर में 18, नागौर में 15, धौलपुर में 11, पाली में 15, सवाई माधोपुर में में 8, सिरोही और सीकर में 7-7, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका