न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम का हाल बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी, वाहन भी डूब गए, ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। कल रातभर दिल्ली एनसीआर में बादल बरसते रहे और गुरुवार यानी आज सुबह से बारिश का यह सिलसिला जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 10:42:26

बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम का हाल बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी, वाहन भी डूब गए, ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। कल रातभर दिल्ली एनसीआर में बादल बरसते रहे और गुरुवार यानी आज सुबह से बारिश का यह सिलसिला जारी है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलभराव की मुसीबत ने दिल्ली वालों की टेंशन दोगुनी कर दी है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। गलियां पानी में डूबी हुई हैं।

गुड़गांव में बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर बाद तक बारिश होती रही। इस दौरान शहर में 95 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 10 किमी तक जाम लग गया था। गोल्फ कोर्स रोड पर हालत ये थी कि शहर के अंडरपास तक डूब गए।

delhi weather,delhi weather forecast,delhi rain,rain in delhi,delhi news

जगह-जगह सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है। इस बीच दिल्ली में कहीं बारिश से पेड़ गिरे तो कहीं जलभराव होने से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक में दिक्कतें आ रही है। कल भी दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त बारिश हुई थी। दिल्ली हो नोएडा हो या फिर गुरुग्राम और गाजियाबाद। हर जगह बीते 24 घंटे से लागातार रुक रुक कर हो रही बारिश से हाल बेहाल है।

दिल्ली के प्रह्लादपुर पुल के अंडरपास में गाड़ियां डूब गई हैं, उन्हें क्रेन से निकाला जा रहा है। हालांकि, इस रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बुधवार को दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर भी निचले हिस्सों पर पानी जमा हो गया, जिससे नरसिंहपुर से राजीव चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं न्यू गुड़गांव के डीएलएफ, सुशांत लोक सहित गोल्फ कोर्स रोड पर भी तीन से चार फुट तक पानी भर गया। जगह-जगह पानी भरने की वजह से कई कारें और दूसरे वाहन डूब गए।

delhi weather,delhi weather forecast,delhi rain,rain in delhi,delhi news

बारिश की वजह गोकुलपुरी के गंगा विहार इलाके में अवैध रूप से चल रही पार्किंग की दीवार गिर जाने की वजह से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ। साकेत इलाके में भी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से 10 गाड़ियों में टूट-फूट हुई। कई जगहों पर पेड गिरने से भी नुकसान हुआ।

delhi weather,delhi weather forecast,delhi rain,rain in delhi,delhi news

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका